बाबूजी कल्याण सिंह ग्राम उन्नति योजना: क्रियान्वयन,लाभ एवं उद्देश्य

बाबूजी कल्याण सिंह ग्राम उन्नति योजना | बाबूजी कल्याण सिंह ग्राम उन्नति योजना का क्रियान्वयन | बाबूजी कल्याण सिंह ग्राम उन्नति योजना के लाभ एवं उद्देश्य | बाबूजी कल्याण सिंह ग्राम उन्नति योजना के लिए कितना बजट पेश किया गया

नमस्कार दोस्तों, उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री श्री सुरेश खन्ना जी के द्वारा बजट 2022-23 को प्रस्तुत करते समय गांव एवं कस्बों को अंधेरे से निजात दिलाने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण योजना की शुरुआत की है। इस योजना का नाम बाबूजी कल्याण सिंह ग्राम उन्नति योजना है। बाबूजी कल्याण सिंह ग्राम उन्नति योजना के तहत गांव एवं कस्बों में सड़कों पर अंधेरे की समस्या को दूर किया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा गांव की गलियों एवं सड़कों पर स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी। गांव एवं कस्बों में स्ट्रीट लाइट लगने से चोर-उचक्को से छुटकारा मिलेगा। बाबूजी कल्याण सिंह ग्राम उन्नति समाधि क योजना से संबंधित विस्तार पूर्वक जानकारी जैसे योजना क्या है , लाभ एवं उद्देश्य, योजना का क्रियान्वयन कैसे होगा, आज विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए लेख को अंत तक ध्यान पूर्वक करते रहें। यह भी पढ़ेंं-उत्तर प्रदेश ऊर्जा शक्ति योजना 2022(बिजली शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर)

बाबूजी कल्याण सिंह ग्राम उन्नति योजना

उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री जीने 26 मई 2022 को बजट 2022-23 प्रस्तुत किया। उन्होंने बजट प्रस्तुत करते समय बाबूजी कल्याण सिंह ग्राम उन्नति योजना शुरू करने की घोषणा की। इस योजना के तहत गांवों एवं कस्बों की सड़कों को रोशन किया जाएगा, मतलब कि इन सड़कों पर लाइट की व्यवस्था की जाएगी जिससे चोरी, छिनौती, डकैती आदि अपराधों से मुक्ति मिलेगी। गांव की गलियों एवं कस्बों में स्ट्रीट लाइट के लगने से महिलाओं की सुरक्षा बढ़ेगी वह निडर होकर बाहर निकल सकेगी। बाबूजी कल्याण सिंह स्ट्रीट लाइट योजना की घोषणा करते हुए इसका कुल बजट 22 करोड़ 50 लाख रखा गया है। आपको बता दें कि यह स्ट्रीट लाइट बिजली से नहीं जलेगी क्योंकि इन स्ट्रीट लाइट के लिए राज्य सरकार द्वारा सोलर प्लेट की व्यवस्था की जाएगी। यह भी पढ़ें-उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना 2022

बाबूजी कल्याण सिंह ग्राम उन्नति योजना के बारे में माननीय मुख्यमंत्री जी का संबोधन

उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा बाबूजी कल्याण सिंह ग्राम उन्नति योजना का संबोधन किया गया। मुख्यमंत्री जी ने बताया कि पूर्व सीएम श्रद्धेय कल्याण सिंह जी की स्मृति में एक नई योजना की शुरुआत की है। बाबूजी कल्याण योजना के तहत उत्तर प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों की सड़कों पर सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए सरकार द्वारा फंड की व्यवस्था की गई है।

बाबूजी कल्याण सिंह ग्राम उन्नति योजना का अवलोकन

💡योजना💡 बाबूजी कल्याण सिंह ग्राम उन्नति योजना
💡 शुरुआत 💡उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा
💡 लाभार्थी💡 राज्य के नागरिक
💡 उद्देश्य💡 गांव की गलियों एवं सड़कों को रोशन करना
💡 लाभ💡 अंधेरे की समस्या के निजात
💡 साल💡 2022
💡 योजना का कुल बजट💡 22 करोड़ 50 लाख

बाबूजी कल्याण सिंह ग्राम उन्नति योजना का उद्देश्य

बाबूजी कल्याण सिंह ग्राम उन्नति योजना का प्रमुख उद्देश्य प्रदेश के सभी गांव की गलियों एवं सड़कों पर सोलर स्ट्रीट लाइट लगाकर, गांव को रोशन करना है। इस योजना का उद्देश्य सोलर स्ट्रीट लाइट को लगाकर बिजली की न आने की समस्या से छुटकारा दिलाना है। यह सोलर लाइट शाम होते ही जलने लगेगी और सुबह 6:00 बजे तक जलती रहेंगी।

यह भी पढ़ें-पंजाब फ्री बिजली योजना 2022

Leave a Comment