धान की सीधी बिजाई योजना 2023, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, पात्रता, पोर्टल

धान की सीधी बिजाई योजना 2023 | हरियाणा धान की सीधी बिजाई योजना | रजिस्ट्रेशन | पात्रता | पोर्टल | मेरी फसल मेरा ब्यौरा | दस्तावेज | विशेषताएं एवं लाभ | आवेदन प्रक्रिया | टोल फ्री नंबर

हरियाणा सरकार राज्य में गिरते भूजल स्तर के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाती रहती है। हरियाणा में धान की खेती अधिक होने के कारण राज्य में भूजल का काफी दोहन होता है जिससे वहां जल संकट की स्थिति पैदा हो गई है धान की खेती में जल की भारी मात्रा में आवश्यकता पड़ती है।

हरियाणा सरकार द्वारा इस संकट से निपटने के लिए धान की सीधी फसल बिजाई योजना 2023 लाई गई है। इस योजना में धान की खेती को नए तरीकों से किया जाएगा जिससे जल का इस्तेमाल कम होगा। धान की सीधी बिजाई योजना की अन्य जानकारी के लिए आपको यह लेख पूरा पढ़ना होगा।

यह भी पढ़ें-उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना 2022

धान की सीधी बिजाई योजना 2023

धान की अंधाधुंध खेती होने से जमीन से भूमिगत जल निकालने की अंधी दौड़ शुरू हो गई है। धान की खेती में काफी ज्यादा पानी की आवश्यकता होती है इसलिए इस संकट से निपटने के लिए हरियाणा राज्य सरकार द्वारा धान की सीधी बिजाई योजना 2023 की शुरुआत की गई है। यह योजना हरियाणा के 12 जिलों में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू होगी। इन 12 जिलों में सोनीपत, अंबाला, जींद, हिसार, करनाल, कुरुक्षेत्र प्रमुख हैं।

हरियाणा धान की सीधी बिजाई योजना के अंतर्गत 1 लाख एकड़ से अधिक जमीन को कवर किया जाएगा तथा इसके तहत प्रत्येक किसान को ₹4000 प्रति एकड़ प्रदान किया जाएगा। सरकार द्वारा किसानों को खेती के रकबे की कोई ऊपरी सीमा नहीं रखी गई है अर्थात किसान इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए जितना चाहे उतनी जमीन पर धान की कृषि कर सकते हैं।

क्या होती है धान की सीधी बिजाई (DSR) ?

धान की सीधी बिजाई में किसान को सबसे पहले खेत को बराबर करना होता है फिर उसमें भारी मशीन अथवा ट्रैक्टर द्वारा चलने वाली मशीन से खेती में ड्रिल पद्धति के माध्यम से ही बुवाई की जाती है। DSR (Direct seeding of rice) तकनीक ठीक वैसे ही काम करती है जैसे हम हाथ से गेहूं की बुवाई करते हैं। धान की सीधी बिजाई योजना के तहत इसमें धान की नर्सरी तैयार करने की आवश्यकता नहीं पड़ती है।

यह भी पढ़ें-[10,000 रुपए प्रति एकड़] चारा बिजाई योजना 2022

धान की सीधी बिजाई योजना 2023 मुख्य बातें-

स्कीमधान की सीधी बिजाई योजना 2023
उद्देश्यगिरते भू-जल स्तर को रोकना
लाभपानी के की 15-20 परसेंट की बचत होगी
शुरुआत हरियाणा गवर्नमेंट द्वारा
साल 2022
पोर्टलhttp://fasal.haryana.gov.in
टोल फ्री नंबर18001802117

धान की सीधी बिजाई योजना 2023 के उद्देश्य(Motive)-

हरियाणा सरकार द्वारा धान की सीधी बिजाई योजना 2022 शुरू करने का उद्देश्य राज्य में गिरते भूमिगत जल संकट को रोकना है। धान बिजाई के अंतर्गत पानी की भारी आवश्यकता पड़ती है, इससे पेयजल का संकट बढ़ रहा है। इसलिए धान की कृषि में पानी की कम जरूरत को धान की सीधी बिजाई योजना द्वारा पूरा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें-एमपी स्टार्टअप पॉलिसी और क्रियान्वयन योजना 2022

धान की सीधी बिजाई योजना 2023 के बेनिफिट-

हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गई धान की सीधी बिजाई योजना पर्यावरण संतुलन के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है। यह पर्यावरण हितैषी एवं टिकाऊ प्रक्रिया है। इसके अन्य विशेषताएं एवं लाभ यह रहे-

  • ✅ हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गई धान की सीधी बिजाई योजना 2022 के सफल होने पर यह राज्य में भू जल संकट को दूर कर सकती है।
  • ✅ यह योजना हरियाणा के 12 जिलों में लगभग 100000 एकड़ भूमि के अंतर्गत शुरू की जाएगी।
  • ✅ धान की सीधी बिजाई योजना 2022 के अंतर्गत किसानों को सब्सिडी के रूप में ₹4000 प्रति एकड़ प्राप्त होंगे।
  • ✅ इस योजना के सफल होने पर किसानों को आर्थिक बल प्राप्त होगा जिससे राज्य के अन्य किसान भी धान की सीधी बिजाई योजना की तरफ आकर्षित होंगे।

DSR (Direct seeding of rice) के लाभ-

  • ✅ धान की सीधी बिजाई योजना के अंतर्गत खेती करने पर पहले के मुकाबले 15 से 20 परसेंट तक की पानी की बचत होगी।
  • डीएसआर मशीन की खरीद कर राज्य सरकार द्वारा ₹40000 का अनुदान भी दिया जाएगा।
  • ✅ धान की सीधी बिजाई योजना में धान की नर्सरी की आवश्यकता नहीं पड़ती है। इस विधि के प्रयोग से किसानों को समय एवं रुपए दोनों की बचत होगी।
  • ✅ धान की सीधी बिजाई में श्रमिकों की आवश्यकता कम पड़ती है तथा धान की पैदावार भी ज्यादा होती है।

धान की सीधी बिजाई योजना 2023 के डाक्यूमेंट्स-

धान की सीधी बिजाई योजना के लिए कई जरूरी कागजों, दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी। इनमें मुख्य दस्तावेजों का विवरण यहां नीचे दिया गया है-

  • जमीन के कागजात
  • आधार कार्ड
  • फोटो
  • बैंक अकाउंट
  • पैन कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • बोई फसल का सर्वे ब्यूरा

धान की सीधी बिजाई योजना से रिलेटेड टोल फ्री नंबर-

हरियाणा सरकार द्वारा किसानों को धान की सीधी बिजाई योजना से जुड़ी समस्याओं को पूछने के लिए एक टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है। इस टोल फ्री नंबर के माध्यम से किसान दिन में किसी भी समय फोन करके योजना से संबंधित जानकारी ले सकते हैं। हरियाणा सरकार द्वारा धान की सीधी बिजाई योजना 2022 के लिए जारी toll free no. 18001802117 है।

यह भी पढ़ें-इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना 2022 क्या है

धान की सीधी बिजाई योजना 2023 पंजीकरण एवं आवेदन प्रक्रिया-

धान की सीधी बिजाई योजना 2022 (DSR) का आवेदन करने के लिए किसान को ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल‘ के अधिकारिक वेबसाइट http://fasal.haryana.gov.in पर जाना होगा, यहीं पर जाकर आपको सभी जरूरी जानकारियों को भरना होगा एवं उसके बाद सबमिट बटन दबाते ही आपका आवेदन सफलतापूर्वक हो जाएगा। धान की सीधी बिजाई योजना का पंजीकरण 30 जून तक 2022 तक होंगे। इस योजना के बारे में और अधिक जानकारी के लिए आपको हरियाणा जल संसाधन की अधिकारिक वेबसाइट www.hwra.org.in पर जाना होगा।

सत्यापन प्रक्रिया-

धान की सीधी बिजाई (DSR) की सत्यापन प्रक्रिया काफी आसान है। आपको अपना आवेदन करने के बाद आगे की प्रक्रिया के लिए कुछ नहीं करना पड़ेगा। योजना का सत्यापन का काम प्रशासन द्वारा किया जाएगा, इसके लिए कृषि अधिकारी, पटवारी, नंबरदार एवं किसान कमेटी द्वारा आपके गांव जाकर सत्यापन किया जाएगा। सभी जानकारी सही पाए जाने पर डिटेल बैंक भेज दी जाएंगी और आपको धान की सीधी बिजाई योजना का लाभ DBT (Direct benifit transfer)के माध्यम से प्राप्त होने लगेगा।

यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश फसल विविधीकरण के लिए प्रोत्साहन योजना 2022

धान की सीधी बिजाई योजना 2023 के बारे में मेरी राय-

इस योजना के समस्त पहलुओं को समझने के बाद हम कह सकते हैं कि धान की सीधी बिजाई योजना 2022 की सफलता पर्यावरणीय दृष्टि से काफी फायदेमंद साबित होगी। इसके माध्यम से धान की खेती में प्रयुक्त होने वाले पानी में कटौती होगी तथा इससे भूमिगत जल स्तर में काफी बढ़ोतरी होगी।

प्यारे दोस्तों, अभी ऊपर आपने धान की सीधी बिजाई योजना 2022 के बारे में डिटेल में समझा, इसलिए इस योजना के बारे में अपने सुझाव कमेंट बॉक्स में जरूर दें एवं भविष्य में अन्य योजनाओं की जानकारी के लिए तथा इस स्कीम से जुड़ी अपडेट प्राप्त करने के लिए आप नोटिफिकेशन बटन अवश्य दवा ले।

यह भी पढ़ें-

पंजाब फ्री बिजली योजना 2022

FAQ-

प्रश्न- धान की सीधी बिजाई योजना 2023 क्या है ?

उत्तर- यह योजना हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गई है। इस योजना के माध्यम से धान की खेती ड्रिल पद्धति से की जाएगी।

प्रश्न- धान की सीधी बिजाई योजना का उद्देश्य क्या है ?

उत्तर- इस योजना का उद्देश्य भूमिगत जलस्तर को बढ़ाना है तथा इस योजना के सफल होने पर 15-20 परसेंट पानी की बचत होगी।

प्रश्न- धान की सीधी बिजाई योजना के तहत कितना लाभ प्राप्त होगा ?

उत्तर- इस योजना के माध्यम से प्रत्येक किसान को ₹4000 प्रति एकड़ प्राप्त होंगे।

प्रश्न- धान की सीधी बिजाई योजना का टोल फ्री नंबर क्या है

उत्तर- धान की सीधी बिजाई योजना के लिए टोल फ्री नंबर 18001802117 है।

प्रश्न- धान की सीधी बिजाई योजना का पंजीकरण किस पोर्टल पर करना होगा ?

उत्तर- धान की सीधी बिजाई योजना का पंजीकरण ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ पोर्टल पर करना होगा।

यहां भी पढ़ें-

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2022

अमृत सरोवर योजना 2022, क्रियान्वयन, लाभ एवं उद्देश्य

दिल्ली फ्री बस पास योजना 2022

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री मितान योजना 2022

धन्यवाद….।

Leave a Comment