Free smartphone Yojana : 25 जुलाई से मिलेंगे फ्री स्मार्टफोन, इस तरह करें आवेदन
Free smartphone Yojana : सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए उन्हें अब डिजिटल दुनिया से जोड़ा जा रहा है। महिलाओं को घर परिवार के साथ उन्हें अब राजस्थान सरकार द्वारा उन्हें तकनीक से भी जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।
सरकार द्वारा प्रदेश की महिलाओं को 25 जुलाई से इस स्मार्टफोन का वितरण किया जाएगा। पहले चरण में कुल 40 लाख महिलाओं को स्मार्टफोन प्रदान किए जाएंगे। इसलिए जिन महिलाओं ने अभी तक आवेदन ना किए हो वह तुरंत नीचे बताए गए तरीके से फार्म भर दें।
इसे भी पढ़े – शिवराज सिंह सरकार का बड़ा ऐलान, प्रदेश के लोगों का बिजली बिल होगा माफ तथा साथ में फ्री कनेक्शन भी मिलेगा
एक करोड़ 30 लाख महिलाओं को दिया जाएगा स्मार्टफोन
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा प्रदेश की कुल 1 करोड़ 30 लाख महिलाओं को स्मार्टफोन दिया जाएगा। रक्षाबंधन तक लगभग सभी महिलाओं को मोबाइल दिए जा सकते हैं। स्मार्टफोन के साथ ही महिलाओं को 3 साल तक के लिए फ्री इंटरनेट भी दिया जाएगा। इस योजना का मकसद राजस्थान के महिलाओं को इंटरनेट से जोड़कर डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करना है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यह भी कहा है कि जो महिलाएं टेंडर में अपना नाम शामिल नहीं करा पाती हैं वह खुद से ही मोबाइल ले ले, लेकिन उसका पैसा बाद में सरकार दे देगी। इसके लिए लिस्ट में शामिल सभी महिलाओं के खाते में पैसा ट्रांसफर किया जाएगा। जिन महिलाओं को फ्री स्मार्टफोन दिया जाएगा उनके नाम की लिस्ट उनके ग्राम पंचायत कार्यालय में उपलब्ध करा दी जाएगी।
इन शर्तों का पालन करने पर ही मिलेगा स्मार्टफोन
फ्री स्मार्टफोन लेने के लिए महिलाओं को राजस्थान का निवासी होने के साथ ही महिला का जनआधार कार्ड में नाम होना चाहिए। इसके अलावा महिला का नाम चिरंजीवी योजना में अवश्य जुड़ा होना चाहिए तथा जो महिलाएं खाद्य सुरक्षा का लाभ ले रही हैं उन्हें भी फ्री स्मार्टफोन प्रदान किया जाएगा तथा जिन महिलाओं की परिवार की वार्षिक आय दो लाख से ज्यादा ज्यादा हो गई उन्हें यह लाभ नहीं दिया जाएगा।
इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत
महिलाओं को भी स्मार्टफोन लेने के लिए आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, चिरंजीवी कार्ड, जन आधार कार्ड, एसएसओ आईडी (SSO ID), राशन कार्ड, मोबाइल नंबर आदि दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी। सभी महिलाओं को आवेदन करते समय यह कागज तैयार रखना चाहिए।
महिलाएं फ्री स्मार्ट फोन के लिए आवेदन फार्म कैसे भरें
महिलाओं को फ्री स्मार्टफोन प्राप्त करने के लिए आवेदन करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। जिन महिलाओं का नाम चिरंजीवी योजना में पंजीकृत है उन सभी महिलाओं को स्मार्टफोन दिया जाएगा। फ्री मोबाइल प्राप्त करने के लिए महिलाएं अपना नाम चिरंजीवी लिस्ट में इस प्रकार देख सकती हैं।
स्टेप -1 फ्री मोबाइल के लिए सर्वप्रथम है महिलाएं चिरंजीवी योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप -2 अब होम पेज पर पहुंचने पर एप्लीकेशन स्टेटस पर क्लिक करें तथा जन आधार कार्ड नंबर डालकर सर्च करें।
स्टेप -3 अब आपका चिरंजीवी योजना मैं शामिल नाम सामने आ जाएगा, अगर नाम चिरंजीवी योजना में शामिल नहीं है तो स्मार्टफोन नहीं मिलेगा।
स्टेप -4 महिलाओं को स्मार्टफोन का वितरण उनके ग्राम पंचायत स्तर पर कैंप लगाकर किया जाएगा।
समीक्षा
अगर किसी भी महिला को फ्री स्मार्टफोन से संबंधित कोई अन्य जानकारी चाहिए तो नीचे दिए गए लिंक से व्हाट्सएप ग्रुप और टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन कर ले। इसके अलावा राजस्थान के अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी भी इन ग्रुप्स में दी जाती है।