रसोई गैस की कीमतें समय के साथ बहुत ज्यादा महंगी हो गई है, जिससे आम जनता की रसोई का बजट बढ़ गया है। इस समय रसोई सिलेंडर लगभग 1200 रुपए का आ रहा है जो काफी महंगा है। आने वाले समय में रसोई की सिलेंडर के दाम और भी ज्यादा बढ़ सकते हैं। इस महंगाई से निपटने के लिए सरकार ने सोलर चूल्हा सब्सिडी शुरू की है। इसके माध्यम से एलपीजी गैस की जगह पर आप सौर ऊर्जा से चलने वाले चूल्हे का इस्तेमाल करेंगे जिससे पर्यावरण को भी नुकसान नहीं होगा और इससे आपकी महंगे गैस सिलेंडर से भी आपको छुटकारा मिलता है।
ग्रामीण क्षेत्र के अंदर महंगा गैस सिलेंडर खरीद पाना हर किसी के लिए संभव नहीं हो पाता है। आर्थिक समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों के लिए सोलर चूल्हा बहुत ही उपयोगी साबित हो सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे हैं नागरिकों के लिए सोलर चूल्हा सब्सिडी योजना की शुरुआत की गई है, जिसके तहत इंडियन ऑयल कार्पोरेशन द्वारा सोलर चूल्हे की बुकिंग करने वालों को सब्सिडी देने की घोषणा की गई है।
सोलर चूल्हे के बारे में सामान्य जानकारी
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा सोलर चूल्हे को लांच किया गया है। यह सौर ऊर्जा के माध्यम से चलने वाला चूल्हा है जिस पर आप खाना पका सकते हैं। रसोई घर में रखा यह सोलर चूल्हा छत पर लगे हुए सोलर पैनल से कनेक्ट किया जाता है और तार के माध्यम से जोड़ा जाता हैं। इसके लिए एक बैटरी का उपयोग भी किया जाता है जिसमें सौर ऊर्जा से प्राप्त की गई बिजली स्टोव होती है। आप ऑनलाइन ऑर्डर देकर यह सोलर गैस चूल्हा खरीद सकते हैं।
सोलर चूल्हे के फायदे
हर महीने आपको ₹1200 का गैस सिलेंडर खरीदना होता है। अगर आप इस महंगाई से बचना चाहते हैं तो आपको एक बार पैसा खर्च करके सोलर चूल्हा खरीद लेना चाहिए। इसके माध्यम से आपको एलपीजी सिलेंडर नहीं खरीदना पड़ेगा और आप सूर्य की धूप से मिलने वाली गर्मी से ही खाना पका सकते हैं। इससे खाना पकाने में बहुत कम लागत आती है और हर महीने आपके हजारों रुपए बचते हैं। इसके साथ ही पर्यावरण को भी गैस सिलेंडर से होने वाले नुकसान से राहत मिलती है।
सोलर स्टोव की विशेषताएं
अगर आप यह है सोलर चूल्हा खरीदना चाहते हैं तो नीचे मैं आपको इसकी कुछ खास विशेषताएं बता रहा हूं, इसके बारे में आपको पता होना चाहिए।
- सोलर चूल्हे को आपको धूप में नहीं रखना होगा, आप अपने रसोई में बैठकर सोलर चूल्हे पर खाना बना सकते हैं।
- सोलर चूल्हे को छत पर लगे हुए सोलर पैनल से जोड़ दिया जाता है। इसके बाद आप अपने रसोई में इसका उपयोग कर सकते हैं।
- सोलर चूल्हा हाइब्रिड मोड़ के साथ आता है। आप चाहे तो घर की बिजली से भी से चला सकते हैं या फिर सौर ऊर्जा की बिजली से भी इसे चला सकते हैं।
- एक बार सोलर चूल्हा खरीद लेंगे तो इसे 10 साल तक बहुत आसानी से चला सकते हैं। इसके लिए आपको कोई भी मेंटेनेंस खर्च करने की आवश्यकता नहीं होती है।
- एलजी चूल्हे की तुलना में सोलर स्टोव पर आप जल्दी से खाना पका सकते हैं।
सोलर स्टोव की कीमत और सब्सिडी
सोलर स्टोव की शुरुआत ₹12000 से हो जाती है। आप ऑनलाइन खरीदते समय किस्तों में भी इस सोलर गैस चूल्हे की कीमत का भुगतान कर सकते हैं। सरकार की तरफ से आपको यह सोलर स्टोव खरीदने पर 90% तक सब्सिडी भी दी जाती है।
सोलर स्टोव का लाभ कैसे मिलेगा
- भारत का कोई भी नागरिक सोलर चूल्हा खरीद सकता है।
- ग्रामीण क्षेत्रों में सोलर चूल्हा सब्सिडी को प्राथमिकता दी गई है।
सोलर स्टोव का लाभ लेने के लिए आवेदन प्रक्रिया
अगर आप सोलर चूल्हा खरीदना चाहते हैं और उसके बाद सरकार से सब्सिडी चाहते हैं तो आपको नीचे बताई गई प्रक्रिया को फॉलो करके इसके लिए आवेदन करना होगा।
- सबसे पहले आपको इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करना है।
- यहां पर आपको प्री बुकिंग का विकल्प मिलेगा उसे पर क्लिक करें।
- उसके बाद कई प्रकार की जानकारी आपसे पूछी जाएगी वह दर्ज करें।
- इसके बाद आपको आवेदन फार्म को सबमिट कर देना है।
- आपको इस आवेदन फार्म का एक प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रख लेना।
इसके साथ ही वेबसाइट पर आपको स्टेटस चेक करने का विकल्प मिलेगा तो समय-समय पर आप स्टेटस चेक करते रहें।