घर-घर औषधि योजना | घर-घर औषधि योजना राजस्थान | राजस्थान घर-घर औषधि योजना का उद्देश्य | लाभ एवं पात्रता Ghar Ghar aushadhi Yojana 2023 | Ghar Ghar aushadhi Yojana | Rajasthan ghar ghar aushadhi Yojana online registration | घर घर और श्री योजना का शुभारंभ | ghar ghar aushadhi Yojana online apply | मुख्यमंत्री औषधि योजना | जन औषधि योजना राजस्थान
घर-घर औषधि योजना का शुभारंभ, नमस्कार दोस्तों, भारत में हजारों वर्षों से प्राकृतिक जड़ी बूटियों से इलाज होता चला आ रहा है। जड़ी बूटियों के महत्व को औषधि ग्रंथ चरक संहिता में भी बताया गया है। भारत में औषधीय पौधे हिमालय के पर्वतीय क्षेत्रों में पाए जाते हैं। भारत में हिमालय के अलावा भारत के अन्य क्षेत्र में भी औषधीय पौधे पाए जाते हैं। करो ना काल में औषधीय पौधों का महत्व और अधिक बढ़ गया, जब लोगों को इम्यूनिटी कमजोर हुई तो लोगों ने तुलसी, गिलोय का काढ़ा पीकर अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत किया। इसलिए औषधीय पौधों को बढ़ावा देने हेतु राजस्थान सरकार द्वारा घर-घर औषधि योजना 2023 की शुरुत की है। Ghar ghar aushadhi Yojana की विस्तृत जानकारी जैसे पौधे के प्रकार, लाभ एवं उद्देश्य के लिए लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें। यह भी पढ़ें –मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2022
घर-घर औषधि योजना 2023 | घर-घर औषधि योजना राजस्थान
राजस्थान सरकार द्वारा घर-घर औषधि योजना को 1 अगस्त 2021 को शुरू किया गया था। राजस्थान के एक करोड़ 26 लाख परिवारों को औषधीय पौधे लगाने के लिए यह अभियान 72 वे वन महोत्सव के साथ आरंभ किया गया था। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी ने हरित राजस्थान स्वस्थ राजस्थान तथा निरोगी राजस्थान अभियान के तहत ghar ghar aushadhi Yojana का शुभारंभ किया। (Nirogi Rajasthan campaign ) इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने निवास पर गिलोय का पौधा लगाकर योजना की आधारशिला रखी।

Ghar Ghar aushadhi Yojana के तहत तुलसी गिलोय अश्वगंधा कालमेघ के औषधीय गुण वाले 8 पौधे की किट प्रत्येक परिवार को फ्री में उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने प्रदेश वासियों के स्वास्थ्य की रक्षा तथा औषधीय पौधे के संरक्षण की दृष्टि से वन विभाग की तरफ से यह किट उपलब्ध कराई। घर-घर औषधि योजना के अंतर्गत प्रत्येक परिवार को अगले 5 वर्ष में 8-8 पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे। वित्तीय वर्ष 2022- 23 के लिए ₹42 करोड़ इस योजना पर खर्च होंगे, जिससे लगभग 5 करोड़ पौधे तैयार होंगे। घर-घर औषधि योजना 2022 का लाभ प्रदेशवासियों को जन आधार कार्ड के माध्यम से सरकार द्वारा निर्धारित दर पर पौधे कैसे जाएंगे। यह भी पढ़ें-मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना 2022
घर-घर औषधि योजना 2023 मुख्य विवरण
योजना | घर-घर औषधि योजना 2023 |
उद्देश्य | औषधीय पौधों को बढ़ावा देना |
लाभ | औषधि पौधों का उपयोग दवाई बनाने में करना |
शुरुआत | राजस्थान सरकार द्वारा |
साल | 2022-23 |
लाभार्थी | राजस्थान का प्रत्येक परिवार |
कुल पदों का वितरण | प्रत्येक परिवार को 8 पौधे |
वितरण की अवधि | 5 साल तक |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑफलाइन, ऑनलाइन |
ऑफिशियल ऐप | GGAY APP |
घर-घर औषधि योजना 2023 का विस्तार
राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गई घर-घर औषधि योजना 2023 में पहले शुरुआती वर्ष में सिर्फ 4 औषधीय पौधों तक सीमित था। उसे अब 2022 थे इसके लिए मैं विस्तारित कर दिया गया है, ghar ghar aushadhi Yojana के तहत अब औषधीय पौधों के अलावा अन्य पौधे जैसे गुड़हल, नीम, बरगद, पाकड़, पीपल, गुलाब आदि के पौधों का भी वितरण किया जाएगा। या पौधे सस्ती दरों पर बेचे जाएंगे, बड़े पौधे ₹10 तथा छोटे पौधे ₹5 में उपलब्ध होंगे। इसके लिए राजस्थान सरकार द्वारा 42 करोड रुपए से 5 करोड़ पौधे तैयार किए जाएंगे। इनमें से तीन करोड़ पौधे आमजन की मांग के अनुसार, एक करोड़ पौधे 10000 ग्राम पंचायतों को गोचर, ओरण तथा चारागाह हेतु, तथा एक करोड़ पौधे, 200 बड़े नगरी क्षेत्र हेतु दिए जाएंगे। इनमें 2022-23 के लिए ₹21 करोड़ का अतिरिक्त बजट उपलब्ध कराया जाएगा। इस तरह से ghar ghar aushadhi Yojana 2022 के लिए कुल 105 करोड रुपए का व्यय होगा। यह भी पढ़ें-इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना 2022
घर-घर औषधि योजना 2023 का उद्देश्य
कोरोनावायरस के समय नागरिकों की प्रतिरोधक क्षमता कम होने के कारण उनके संक्रमित होने की दर ज्यादा थी, इसलिए लोगों ने अपनी यूनिटी बढ़ाने के लिए औषधीय पौधे तुलसी, गिलोय, दालचीनी, कालीमिर्च, लोंग इत्यादि का सेवन करके अपनी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया तथा करोना से लड़े और जीते। इसलिए राजस्थान सरकार का घर-घर औषधि योजना 2022 का मुख्य उद्देश्य औषधीय पौधों को बढ़ावा देना, उनका संरक्षण करना है। ताकि लोग इनका इस्तेमाल कर खुद स्वस्थ रहे सकें।
ghar ghar aushadhi Yojana के तहत तुलसी अश्वगंधा कालमेघ गिलोय जैसे पौधे वितरित किए जाएंगे। वैसे तो राजस्थान जैव विविधता में काफी समृद्ध है और यहाँ कई औषधीय पौधे पाए जाते हैं। घर-घर औषधि योजना राजस्थान के द्वारा इन प्राकृतिक अमूल्य धरोहर को संरक्षित करने में मदद मिलेगी और लोगों को स्वास्थ्य के लिए जड़ी बूटियों और उनके औषधीय गुणों को समझने में सहायता मिलेगी। यह भी पढ़ें –खादी कामगार आर्थिक प्रोत्साहन योजना 2022
घर-घर औषधि योजना 2023 के तहत पौधों का वितरण
राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गई घर-घर औषधि योजना के अंतर्गत 5 करोड़ पौधों का वितरण किया जाएगा। इन पौधों को राज्य की 9 नर्सरीओं आलनपुर,भगवतगढ़, चौथ का बरवाड़ा, गुप्तेश्वर, मलाशा, महादेव बावली, सिंथोली, कुशलपुरा, गंगापुर एवं खिलचीपुर मैं तैयार किया जाएगा। राजस्थान घर-घर औषधि योजना के तहत तुलसी, अश्वगंधा, काले मेघ तथा गिलोय फ्री में लोगों को उपलब्ध होंगे। लेकिन शेष पौधे जैसे नीम, आम, गुड़हल,कनेर, पीपल, बरगद, पाकड़ अशोक आदि को एक उचित दर पर बेचा जाएगा। मैं छोटे पौधे ₹5 तथा बड़े पौधे को ₹10 में उपलब्ध कराया जाएगा। इन पौधों का वितरण जुलाई माह में किया गया है ताकि मानसून में यह पौधे अच्छे से बढ़ सके। यह भी पढ़ें-राजीव गांधी कृषक साथी सहायता योजना 2022
घर-घर औषधि योजना 2023 की विशेषताएं
- ✅️ घर-घर औषधि योजना 2022-23 के तहत वित्तीय वर्ष 2022-23 मई ₹42 करोड़ रुपए से 5 करोड़ पौधे तैयार किए जाएंगे। राजस्थान के लोगों को जन आधार कार्ड के माध्यम से पौधे वितरित किए जाएंगे।
- ✅️ घर-घर औषधि योजना के तहत कुल 5 सालों में पौधे वितरण के लिए 210 करोड़ों रुपए का व्यय किया जाएगा। घर-घर औषधि योजना का शुभारंभ 72वें वन महोत्सव के दौरान किया गया था।
- ✅️ औषधीय पौधों की पहले किट राज्य वन मंत्री ने मुख्यमंत्री को भेंट की। मुख्यमंत्री जी ने ghar ghar aushadhi Yojana के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए पोस्टर, ब्रोशर तथा बुकलेट का इंतजाम किया है।
- ✅️ Rajasthan ghar ghar aushadhi Yojana शुरू करने वाला देश का पहला राज्य है जिसमें औषधीय पौधों के प्रति जन जागरुकता बढ़ाने में मदद मिलेगी।
- ✅️ घर-घर औषधि योजना के तहत राजस्थान के एक करोड़ 26 लाख परिवार को पौधों का वितरण किया जाएगा। इसमें 5 वर्षों में 3 बार में 8-8 पौधों का वितरण होगा इस प्रकार 5 सालों में प्रत्येक परिवार को 24 पौधे प्राप्त होंगे।
- ✅️ ghar ghar aushadhi Yojana Rajasthan के तहत राज्य के प्रत्येक परिवार को तुलसी, गिलोय, कालमेघ तथा अश्वगंधा के पौधों का फ्री में वितरण होगा। इनका सामुदायिक स्तर पर व्यापक वृक्षारोपण किया जाएगा।
घर घर औषधि योजना 2023 के लाभ (benefit)
- ✅️ घर-घर औषधि योजना शुरू करने का मकसद लोगों में औषधीय पौधों के प्रति उनके उनके गुणों को जानने, उपयोग करने तथा उनके संरक्षण करने में लोगों को जागरूक करना है।
- ✅️ ghar ghar aushadhi Yojana के तहत औषधीय पौधों का उपयोग कर नागरिक अपने परिवार को रोगों से सुरक्षित रख सकते हैं तथा इस को बेचकर आर्थिक लाभ भी कमा सकते हैं।
- ✅️ ghar ghar aushadhi Yojana Rajasthan शुरू करने का उद्देश्य लोगों और पौधों के बीच संबंधों को मजबूत बनाना है साथ ही पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होंगे।
- ✅️ जन औषधि योजना राजस्थान के अंतर्गत पौधे के लाभ से नागरिकों की रोग प्रतिरोधक पावर बढ़ेगी। तथा वह बेहतर स्वास्थ्य लाभ ले सकते हैं जिससे करोना जैसी बीमारियों से लड़ने में मदद मिलेगी।
- ✅️ घर-घर औषधि योजना राजस्थान के सफल होने पर हरित राजस्थान स्वस्थ राजस्थान की संकल्पना को साकार करने में मदद मिलेगी। योजना के तहत तुलसी, गिलोय, अश्वगंधा, में के पौधों का वितरण निशुल्क किया जाएगा।
यह भी पढ़ें –राजीव गांधी किसान न्याय योजना 2022
घर-घर औषधि योजना 2023 के लिए मुख्य दस्तावेज
घर-घर औषधि योजना के लिए सिर्फ कुछ ही दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी जो इस प्रकार हैं।
- जन आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
घर-घर औषधि योजना 2023 के लिए पात्रता
Ghar ghar aushadhi Yojana के लिए निम्न पात्रता होना आवश्यक है –
- नागरिक को राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए।
- लाभार्थी के पास पौधे लगाने हेतु पर्याप्त जगह होनी चाहिए।
- पौधे कैसे प्राप्त होंगे, यह जानने के लिए नीचे तक पढ़ते रहें।
72 वें वन महोत्सव 2022 का आयोजन
- ✅️ राजस्थान के मुख्यमंत्री ने ghar ghar aushadhi Yojana 2022 की शुरुआत 72 वें वन महोत्सव के आयोजन के दौरान की थी। आयोजन के दौरान जयपुर के ग्राम बिलोची में पीपल का पौधा लगाने तथा अन्य पौधों के वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ghar ghar aushadhi Yojana के तहत एक फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया। जिससे प्रदेश के लोगों को औषधिय पौधों के प्रति फिल्म के माध्यम से जानकारी मिली।
- ✅️ राजस्थान वन महोत्सव का आयोजन प्रत्येक साल मानसून की शुरुआत में किया जाता है। इसके तहत पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधों का वितरण होता है तथा पौधों को लगाने का कार्य बड़े पैमाने पर किया जाता है।
- ✅️ 72 वें वन महोत्सव के आयोजन के दौरान सांसद, विधायक, वन अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी तथा मुख्यमंत्री भी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें –मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना राजस्थान 2022
घर-घर औषधि योजना 2023 के तहत पौधे वितरण का रिकॉर्ड रखना
राजस्थान के मुख्यमंत्री द्वारा ghar ghar aushadhi Yojana के तहत पौधे वितरण से संबंधित सभी डाटा सुरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परिवार को दिए गए पौधों का विवरण तथा वितरण सुरक्षित रखा जाए। पौधों के लिए एक बायोडिग्रेडेबल पैकिंग भी तैयार होगी। पौधों का रिकॉर्ड रखने से यह सुनिश्चित होगा कि पौधे कितनी वितरित हुए एवं वह जीवित हैं अथवा नहीं। यह कार्य वन विभाग की टास्क फोर्स कमेटी द्वारा किया जाएगा। इसमें नगर निगम तथा नगर पंचायतों, ग्राम पंचायतों का भी सहयोग लिया जाएगा।
घर-घर औषधि योजना 2023 का क्रियान्वयन
राजस्थान सरकार की घर-घर औषधि योजना 2022 के लिए बजट में 210 करोड रुपए की राशि का आवंटन किया जाएगा। Ghar Ghar aushadhi Yojana 2022 के तहत अगले 5 सालों में 5 करोड़ से अधिक पौधे वितरित किए जाएंगे। घर-घर औषधि योजना को सफल बनाने हेतु राज्य सरकार के कई विभाग योगदान दे रहे हैं। इसका क्रियान्वयन राज्य के वन विभाग द्वारा किया जाएगा। वन विभाग इसके लिए नोडल अधिकारी है। इस योजना का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन सभी जिलों के जिलाधिकारी द्वारा किया जाएगा। कलेक्टर के अधीन जिला स्तर पर एक टास्क फोर्स का गठन भी किया जाएगा। Ghar Ghar aushadhi Yojana की निगरानी राज्य के मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली राज्य स्तरीय कमेटी करेगी।
घर-घर औषधि योजना 2023 ऑनलाइन आवेदन
ghar ghar aushadhi Yojana के लिए online apply आप को GGAY ऐप के माध्यम से आवेदन करना होगा। हालांकि अभी यह कार्य नहीं कर रहा है। लेकिन इस वर्ष पौधों का वितरण ब्लॉक स्तर पर किया जाएगा। इसके बाद इसका वितरण नगर पंचायतों और नगर निगम एवं नगर पालिका परिषदों को सौंपा जाएगा। इन संस्थाओं का कार्य पौधों की लोगों के घरों तक पहुंच सुनिश्चित कराना है। यह कार्य मानसून प्रारंभ होने पर हर साल किया जाएगा। इन संस्थाओं का कार्य घर-घर औषधि योजना को प्रचारित व प्रसारित करना है ताकि लोग औषधीय पौधों तथा पर्यावरण के प्रति जागरूक रहें।
नोट- राजस्थान प्रदेश वासियों को पौधों का वितरण जन आधार कार्ड के आधार पर किया जाएगा। अर्थात आपको पौधे लेते समय जन आधार कार्ड दिखाना अनिवार्य होगा।
घर घर औषधि योजना की समीक्षा
घर-घर औषधि योजना 2022 की समीक्षा करने के बाद कहा जा सकता है कि यह योजना जनता में औषधीय पौधों के प्रति जागरूकता लाने में कामयाब रहेगी जागरूक होकर इन औषधीय पौधों का प्रयोग कर अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा सकते हैं एवं बीमारी से दूर रह सकते हैं तथा अपने स्वास्थ्य को उत्तम बना सकते हैं तथा योजना के विस्तार होने के कारण अब बड़े पौधे जैसे पीपल का पेड़, अशोक, नीम, आम जैसे पौधे भी लगेंगे, जिससे पर्यावरण को काफी फायदा पहुंचेगा।
अतः दोस्तों, ऊपर आपने घर-घर औषधि योजना के बारे में विस्तार से जाना। अगर आप भी पर्यावरण के प्रति सजग हैं। तो आप भी इस योजना का लाभ उठाकर पौधे लगाएं। यही हमारी आप से प्रार्थना है और हां जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर अवश्य करें ताकि और लोग भी पर्यावरण के प्रति जागरूक रहे।
FAQ-
प्रश्न- राजस्थान घर-घर औषधि योजना क्या है?
उत्तर – राजस्थान सरकार योजना के तहत औषधीय पौधों का वितरण किया जाएगा जिससे लोग औषधि पौधे के प्रति जागरूक हो इसका लाभ उठा पाए।
प्रश्न- राजस्थान घर-घर औषधि योजना के तहत कितने प्रकार के औषधीय पौधों का वितरण होगा?
उत्तर- इस योजना के तहत कुल 4 प्रकार के पौधों का वितरण होगा। इनमें प्रमुख हैं, तुलसी, कालमेघ, अश्वगंधा एवं गिलोय।
प्रश्न- घर-घर औषधि योजना में कितने सालों तक पौधों का वितरण होगा?
उत्तर- अगले 5 सालों तक।