Gold Price Today: आज 24 अगस्त 2023 को सोने के भाव में पूरे देश भर में तेजी देखने को मिली। 10 ग्राम सोने के भाव में अलग-अलग जगह पर ₹100 से लेकर ₹300 तक तेजी देखने को मिली। अभी मार्केट में सोने का भाव ₹59000 के आसपास चल रहा है। दिल्ली के अंदर 10 ग्राम सोने का भाव ₹59400 पर चल रहा है वही 22 कैरेट सोने का भाव ₹54450 पर ट्रेड कर रहा है। चांदी के भाव की बात करें तो ₹500 की तेजी देखने को मिली। 23 अगस्त को चांदी का भाव ₹74800 पर था वह बढ़कर आज ₹75300 हो गया है।
दिल्ली में सोने का भाव
दिल्ली के अंदर 22 कैरेट सोने की कीमत की बात करें तो 54475 प्रति 10 ग्राम देखने को मिल रहा है। वही 24 कैरेट सोने का भाव ₹59400 प्रति 10 ग्राम मिल रहा है।
अहमदाबाद में गोल्ड का रेट
अहमदाबाद में सोने के भाव की बात करें तो गुजरात के अंदर 22 कैरेट सोने की कीमत ₹54350 है तो वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत आज ₹59280 प्रति 10 ग्राम देखने को मिल रही है।
चेन्नई में सोने का भाव
अगर आप चेन्नई के रहने वाले हैं और वहां पर गोल्ड खरीदना चाहते हैं तो 22 कैरेट सोने का भाव ₹54604 प्रति 10 ग्राम देखने को मिल रहा है। वहीं तमिलनाडु की राजधानी में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत ₹59630 प्रति 10 ग्राम देखने को मिल रही है।
भारत के प्रमुख शहरों में सोने का भाव
शहर | 22 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड का भाव रुपये में | 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड का भाव रुपये में |
मुंबई | 54,300 | 59,230 |
गुरुग्राम | 54,450 | 59,400 |
कोलकाता | 54,300 | 59,230 |
लखनऊ | 54,450 | 59,40 |
बंगलुरु | 54,300 | 59,230 |
जयपुर | 54650 | 59,600 |
पटना | 54,350 | 59,280 |
भुवनेश्वर | 54,300 | 59,230 |
हैदराबाद | 54,300 | 59,230 |
कैसे तय होते हैं सोने के भाव
सोने की कीमत की बात करें तो बाजार में जितने ज्यादा सप्लाई होती है और जितनी डिमांड होती है उसके हिसाब से तय की जाती है। अगर सप्लाई ज्यादा है और डिमांड कम है तो सोने के भाव गिरने लगते हैं। अगर सप्लाई कम है और डिमांड बहुत ज्यादा है तो सोने के भाव बढ़ने लगते हैं। बहुत सारे लोग गोल्ड में इन्वेस्टमेंट भी करना पसंद करते हैं, किसी भी देश की अर्थव्यवस्था का सोने के दाम पर सीधा असर पड़ता है।