(कड़कनाथ मुर्गा) एक अंडा ₹50 का, देश भर में भारी मांग, ऐसे शुरू करें बिजनेस होगी बंपर कमाई

kadaknath chicken farming : (कड़कनाथ मुर्गा) एक अंडा ₹50 का, देश भर में भारी मांग, ऐसे शुरू करें बिजनेस होगी बंपर कमाई

kadaknath chicken farming : दोस्तों अगर आपको भी चिकन खाने का शौक है तथा पोल्ट्री बिजनेस में इंटरेस्ट है तो आज आपको हम कड़कनाथ मुर्गे के बिजनेस के बारे में बताएंगे। कड़कनाथ मुर्गा बाकी अन्य मुर्गो की प्रजातिbसे बिल्कुल अलग होता है। इस आर्टिकल में आज हम सभी को कड़कनाथ चिकन फार्मिंग के बारे में बताएंगे। यह मुर्गा पूरी तरह से काला होता है। यह अधिकतर मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले तथा छत्तीसगढ़ में पाया जाता है।

कड़कनाथ मुर्गे का मांस काफी फायदेमंद होता है। इसका मांस पूरी तरह से काला होता है। इसका एक अंडा ₹50 तक का बिक जाता है। कड़कनाथ चिकन में रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले गुण होते हैं। इस मुर्गे का पालन व्यवसायिक रूप से करने पर आप लाखों रुपए महीने आसानी से कमा सकते हैं।

इसे भी पढ़े –

कड़कनाथ मुर्गे को मिला है जीआई टैग

कड़कनाथ मुर्गे का कारोबार मध्य प्रदेश तथा छत्तीसगढ़ में मुख्य रूप से होता है। इस मुर्गे से कमाई बहुत ज्यादा होती है इसीलिए मध्य प्रदेश तथा छत्तीसगढ़ राज्य के बीच कड़कनाथ मुर्गी के जीआई टैग को लेकर मतभेद हुआ था। मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले में कड़कनाथ मुर्गा पाया जाता है इसलिए कड़कनाथ मुर्गे का जीआई टैग मध्यप्रदेश राज्य को मिला है। जीआई टैग मतलब होता है कड़कनाथ मुर्गे जैसा कोई दूसरा मुर्गा नहीं।

कड़कनाथ मुर्गा इतना महंगा क्यों होता है?

कड़कनाथ मुर्गे की तीन प्रजातियां जेड ब्लैक मुर्गा, पैसिल्ड और गोल्डन ब्लैक मुर्गा पाई जाती हैं। कड़कनाथ मुर्गों में अन्य की तुलना में 25% अधिक प्रोटीन होता है। इसके मांस तथा अंडे में अन्य मुर्गों की तुलना में काफी ज्यादा आयरन पाया जाता है। इसका मांस, अंडे तथा खून भी काला होता है।

कड़कनाथ मुर्गी में बसा तथा कोलेस्ट्रॉल की मात्रा भी अन्य मुर्गों की तुलना में कम पाई जाती है। इसलिए यह दिल के मरीजों के लिए तथा एनीमिया के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसी कारण इसका एक अंडा ₹50 तक बिक जाता है। सरकार द्वारा इसके उत्पादन को बढ़ावा दिया जा रहा है।

सरकार ऐसे करती है मदद

आप कड़कनाथ मुर्गा फार्मिंग को 200 से कम जमीन में कर सकते हैं। इसके लिए मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कड़कनाथ चिकन फार्मिंग को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके लिए वह लोन भी उपलब्ध करा रहे हैं। इसकी मार्केटिंग भी सरकार ही करती है। आप चाहे तो 1000 चूजों तथा 30 मुर्गे के लिए सरकार से मुफ्त चारा भी प्राप्त कर सकते हैं।

कड़कनाथ चिकन फार्मिंग कैसे शुरू करें?

दोस्तों अगर आपको पोल्ट्री बिजनेस में लगाव है तथा महीने के लाखों रुपए कमाना चाहते हैं तो आप कड़कनाथ चिकन फार्मिंग कर सकते हैं। 15 दिन के चूजे को भारतीय कृषि विज्ञान केंद्र से 70 से ₹100 प्रति चूजा प्राप्त कर सकते हैं। एक कड़कनाथ चूजा 3 से 4 महीने में बिक्री के लिए तैयार हो जाता है तथा अंडे के लिए 5 से 6 महीने में तैयार होता है।

कड़कनाथ मुर्गा से होगा तगड़ा मुनाफा

कड़कनाथ मुर्गा फार्मिंग से आप लाखों रुपए महीने में आसानी से कमा कर लखपति बन सकते हैं। कड़कनाथ मुर्गा बाजार में 3000 रुपए से लेकर ₹4000 प्रति मुर्गा बिकता है। इसका मांस भी मार्केट में 800 से 1000 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बिकता है। सर्दियों में डिमांड बढ़ने से कड़कनाथ मुर्गे का मांस 1000 रुपए से लेकर 1200 प्रति किलो तक पहुंच जाता है। कड़कनाथ मुर्गी का एक अंडा में बाजार में 40 से ₹50 में आसानी से बिक जाता है।

मान लीजिए आपने कड़कनाथ मुर्गी के 1000 बच्चे खरीदे तथा 5 महीने बाद उन्हें मार्केट में ₹3000 प्रति मुर्गे के हिसाब से बेचा तो आपको मुनाफा लगभग 30 लाख रूपए का आसानी से हो सकता है। वहीं आपने अगर 10000 पीस अंडे बेचे तो आपको ₹40 प्रति अंडे के हिसाब से लगभग 4 लाख रुपए आसानी से तक हो सकते हैं।

निष्कर्ष

दोस्तों आपको इतना बड़ा बिजनेस बनाने के लिए लगभग 1 लाख रुपए से लेकर 2 लाख रुपए तक की पूंजी का इंतजाम करना पड़ेगा। दोस्तों आपको सरकारी योजनाओं तथा नौकरी की जानकारी एवं इसी प्रकार के रोचक बिजनेस आइडिया की जानकारी सबसे पहले चाहिए तो नीचे दिए गए लिंक से व्हाट्सएप ग्रुप और टेलीग्राम ग्रुप जॉइन करें।

Leave a Comment