Ladli Behna LPG Gas Cylinder Yojana: भारत में कई सालों से कई सारी योजनाओं की शुरुआत हो रही है। इतना ही नहीं, महंगाई भी दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। इसके अलावा लोगों की जरूरतें भी काफी बढ़ रही है। इसे देखते हुए सरकार के द्वारा कई सारी योजनाएं निकाली जा रही है।
वहीं आपने गौर किया होगा की एलपीजी के दाम में भी काफी फर्क आया है। कभी ये महंगा होता है तो कभी सस्ता। इसका सबसे अधिक प्रभाव गरीबों पर पड़ रहा है। वहीं मध्यमवर्गीय लोग भी इससे काफी परेशान हो रहे हैं। इसे देखते हुए मध्यप्रदेश की सरकार के द्वारा एक योजना निकाली गई है। इस योजना का नाम लाडली बहन गैस सिलेंडर योजना है।
इस योजना के तहत सभी बहनों को सिर्फ 450 रुपए में एलपीजी सिलेंडर प्रदान किया जाएगा। जी हां, जिन लोगों की आर्थिक स्थिति काफी खराब है उन सभी के लिए ये काफी मददगार साबित होने वाली है। इस योजना के अंतर्गत वो सभी कम मूल्य में ही गैस सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं। इससे उनके आर्थिक स्थिति पर अधिक फर्क नहीं देखने को मिलेगा। लेकिन आपको बता दे, गैस सिलेंडर प्राप्त करने के लिए उन्हें कुछ डॉक्यूमेंट्स को जमा करने की जरूरत है। इन कागजातों के बिना उन्हें गैस सिलेंडर मुहैया नहीं करवाया जायेगा। तो आइए आज इस आर्टिकल में विस्तार से जानते हैं।
आखिर क्या है लाडली बहन गैस सिलेंडर योजना 2023
आपको बता दें, इस योजना की शुरुआत मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा की गई है। इस योजना के अंतर्गत सभी मध्यम वर्गीय महिलाओं को एवं गरीब की मार से पीड़ित महिलाओं को गैस सिलेंडर सिर्फ 450 रुपए में मुहैया करवाया जायेगा। सरकार का मानना है कि जो सभी महिलाएं इस योजना के तहत गैस सिलेंडर प्राप्त करेंगी वो सभी लाडली बहना हैं। इस योजना का साफ उद्देश्य ये है की गरीब और कमजोर महिलाओं की मदद करना। इस योजना से उन सभी महिलाओं को काफी मदद मिलने वाली है जो लोग आर्थिक रूप से कमजोर हैं और उन्हें वास्तव में मदद की जरूरत है।
मुख्यमंत्री लाडली बहना गैस सिलेंडर योजना के तहत प्रदेश की 15 लाख महिलाओं की मदद की जाएगी और उन्हें गैस सिलेंडर पहुंचाया जाएगा। इतना ही नहीं, इस योजना का लाभ वो सभी महिलाएं उठा सकती हैं जो फिलहाल प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का लाभ उठा रही हैं। इसीलिए इस योजना का लाभ इतनी भारी संख्या में महिलाएं उठा रही हैं।
“लाडली बहन गैस सिलेंडर योजना” के पीछे का क्या है उद्देश्य
मुख्यमंत्री लाडली बहन गैस सिलेंडर योजना का उद्देश्य बिल्कुल साफ है। इस योजना के अंतर्गत सभी गरीबों की मदद करना है। जी हां, इस योजना के माध्यम से सभी मध्यम वर्गीय महिलाओं की एवं गरीबी से लड़ रही महिलाओं की मदद करना है। इसलिए सरकार यह चाहती है कि इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को काफी मदद मिले और उनकी गरीबी थोड़ी दूर हो। इसके लिए वो सिर्फ 450 रुपए में उन्हें गैस सिलेंडर प्राप्त करवाएगी।
इससे उनके आर्थिक स्थिति पर अधिक फर्क नहीं पड़ेगा। सरकार का मानना है कि इससे उन्हें काफी मदद मिलने वाली है। आपको बता दें, सरकार इस योजना के साथ ये लक्ष्य तय कर रही है कि राज्य के 1.3 करोड़ महिलाओं को इस योजना के तहत गैस सिलेंडर मुहैया करवाएगी। इससे उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
450 रुपए खाता में भेजेगी सरकार
आपको बता दें, मुख्यमंत्री लाडली बहना गैस सिलेंडर योजना के तहत सभी महिलाओं को कंपनी जाकर बाजार के दाम में गैस सिलेंडर खरीदना होगा। इसके बाद इस योजना के तहत सरकार सभी महिलाओं के खाता में 450 रुपए भेज देगी। लेकिन पहले सभी महिलाओं को बाजार में जाकर वहां चल रहे उसके मूल दाम में ही गैस सिलेंडर खरीदना होगा। आपको बता दें, इस योजना का लाभ उन सभी महिलाओं को मिलेगा जो मध्यप्रदेश की मूल रूप से निवासी हैं। इसके अलावा जो महिलाएं प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का लाभ उठा रही हैं वो सभी महिलाएं भी आसानी से इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।
इन दोनों दस्तावेजों के साथ करें पंजीकरण
अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं और मुख्यमंत्री लाडली बहना गैस सिलेंडर योजना में भाग लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपना पंजीकरण करवाना होगा। इसके लिए आप ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी करवा सकते हैं। इतना ही नहीं, इसके लिए पंजीकरण केंद्र भी निर्धारित किए गए हैं वहां जाकर भी आप अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। इसके अलावा पंजीकरण करवाने के लिए आपको कुछ दस्तावेजों की भी जरूरत पड़ेगी। इसके लिए आपको एलपीजी गैस कनेक्शन आईडी और अपना पहचान पत्र लेकर जाना होगा। इसके बाद ही आपका रजिस्ट्रेशन सफल होगा।
निष्कर्ष-
आपको इस लेकर माध्यम से लाडली बहना एलपीजी गैस सिलेंडर के तहत कौन सी जरूरी कागजात लगेंगे इसकी विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई। इसी तरह से जरूरी महत्वपूर्ण अपडेट के लिए नीचे दिए गए व्हाट्सएप चैनल एवं व्हाट्सएप ग्रुप को अवश्य ज्वॉइन करें साथ ही टेलीग्राम चैनल को भी ज्वाइन कर लें।
WhatsApp group | click here |
Telegram group | click hare |