Ladli Behno ke Man Ki Baat : सभी लाडली बहने करें आप मन की बात मुख्यमंत्री जी के साथ और पाएं 5000-5000 रुपए का इनाम, जाने कैसे
Ladli behno ke Man Ki Baat : लाडली बहना योजना के तहत मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। सभी लाडली बहनों के मन की बात का कार्यक्रम शुरू कर दिया गया है। लाडली बहने अपने मन की बात 5 जुलाई 2023 तक कर सकेंगी जिसमें महिलाएं अपने मन की बात मुख्यमंत्री जी को बता कर 5000-5000 रुपए प्राप्त कर सकती है। क्या है लाडली बहनों के मन की बात और लाडली बहने मन की बात में किस तरह भाग ले सकती हैं इसकी पूरी जानकारी के लिए लेख को पूरा पढ़ें लेख में बताया गया है कि किस तरह महिलाओं को मिलेंगे 5000-5000 रुपए,चलिए शुरू करते हैं।
लाडली बहना योजना के तहत जिन महिलाओं ने लाभ प्राप्त किया है वह सभी महिलाएं अपने मन की बात माननीय मुख्यमंत्री जी के साथ कर सकती हैं और बहुत ही आकर्षक इनाम जीत सकती हैं। महिलाओं को इनाम के रूप में 5000 – 5000 रुपए दिए जाएंगे। महिलाओं को आर्थिक रूप से लाभ प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लाडली बहना योजना की शुरुआत की है मुख्यमंत्री जी का कहना है कि मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना मेरे दिल से निकली हुई योजना है। कैसे करें लाडली बहने अपने मन की बात आगे पढ़ें।
इसे भी पढ़ें – इस दिन जारी होगी लाडली बहना योजना की दूसरी किस्त, जानिए कितने मिलेंगे पैसे
लाडली बहनों ध्यान दो अब हम आपको बताएंगे कि लाडली मैंने अपने मन की बात मुख्यमंत्री जी से कैसे कर सकती हैं इससे पहले आप जान लेते हैं कि लाडली बहने अपने मन की बात में क्या क्या कह सकती है। लाडली बहनों के खाते में 1000 रुपए की राशि आ रही है। कोई लाडली बहन इन पैसों को जमा कर रहा है, कोई लाडली बहन इन पैसे से खाने पीने का सामान ले रहा है तो कोई कुछ सीख रहा होगा लाडली बहनों नीचे दिए गए कुछ बिंदुओं पर अपनी मन की बात कर सकती हो।
- लाडली बहनों को खाते में पैसा पाकर कैसा लगा।
- आप लाडली बहना योजना के पैसों का क्या कर रही है।
- लाडली बहना योजना के माध्यम से महिलाओं का सशक्तिकरण कैसे हुआ है।
लाडली बहनों के मन की बात करने की नियम एवं शर्तें क्या है पूरी जानकारी पढ़ें
- लाडली बहनों के मन की बात में केवल लाडली बहना योजना में लाभ प्राप्त करने वाली महिलाएं भाग ले सकेंगी।
- लाडली बहनों के मन की बात में शामिल होने के लिए लाडली बहना योजना का पंजीयन क्रमांक होना जरूरी है।
- ऊपर बताए गए तीन बिंदुओं पर अपने मन की बात करनी है।
- लाडली बहनों को अपने मन की बात के साथ अपना पूरा नाम, गांव / शहर का पिन कोड, लाडली बहना योजना का पंजीयन क्रमांक लिखना अनिवार्य है। लाडली बहना योजना पंजीयन प्रमाण के बिना आपके मन की बात को कैंसिल कर दिया जाएगा।
- एक लाडली बहन एक बार ही अपने मन की बात कर सकती है।
- लाडली बहनों के मन की बात का चयन विशेषज्ञ की टीम करेगी और अंतिम निर्णय पैनल का ही मान्य होगा और इस संबंध में कोई पत्राचार नहीं किया जाएगा।
- मन की बात लाडली बहनों के ही संबंधित होनी चाहिए और मन की बात में उचित शब्दों का ही प्रयोग करें, अनुचित शब्दों के प्रयोग करने से मन की बात रद्द कर दी जाएगी।
- पुरस्कार एवं प्राप्त मन की बात का संचालन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया जाएगा।
- प्रचारक लिंक वाली मन की बात की प्रविष्टियों को पूरी तरह से रद्द कर दिया जाएगा।
महिलाएं, लाडली बहनों के मन की बात में कैसे शामिल हो सकेंगी पढ़ें
सर्वप्रथम बहुत महत्वपूर्ण जानकारी महिलाएं केवल 5 जुलाई 2023 तक ही अपनी मन की बात कर सकेंगी। लाडली बहनों की मन की बात कैसे होगी इसकी पूरी जानकारी नीचे दी गई है।
- लाडली बहनों को मैं अपने मन की बात करने के लिए सर्वप्रथम Mp.mygov.in की वेबसाइट पर जाना होगा।
- उसके बाद होम पेज पर लाडली बहनों के मन की बात का बैनर दिखाई देगा।
- लाडली बहनों के मन की बात के बैनर पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद नया पेज ओपन हो जाएगा वहां पर आपको लाडली बहनों के मन की बात की start date एवं end date दिखाई देगी।
- उसके बाद आपको नीचे दिए गए Login to submit task पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करने के बाद Google account से Login कर ले, आपके नंबर पर ओटीपी आएगा उसे भरें।
- उसके बाद आपको submit your task पर क्लिक करके लाडली बहने अपने मन की बात कर सकती है।
लाडली बहनों के मन की बात करने में पुरस्कार कितना मिलेगा
लाडली बहनों के मन की बात करने के बाद जिन महिलाओं की मन की बात सशक्तिकरण एवं पोषण को बेहतर करने की दिशा में प्रेरणादायक होगी और उसका प्रस्तुतीकरण भी अत्यंत प्रभावी होगा उन महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें – मुख्यमंत्री का ऐलान,अब 21 साल की महिलाओं को भी मिलेगा लाडली बहना योजना का लाभ
मध्य प्रदेश की 10 सबसे अच्छी लाडली बहनों के मन की बात को 5000-5000 रुपए का इनाम दिया जाएगा। यह इनाम राशि महिलाओं के बैंक खाते में DBT के माध्यम से सीधे भेज दी जाएगी।
निष्कर्ष –
आप सभी ने इस लेख के माध्यम से लाडली बहना योजना के संबंधित लाडली बहनों के मन की बात करने की जानकारी प्राप्त की। इसी तरह से अन्य सरकारी योजनाओं एवं लाडली बहना योजना की जानकारी के लिए नीचे दिए गए व्हाट्सएप एवं टेलीग्राम ग्रुप को जरूर जॉइन कर ले।