Lakhpati Didi Yojana: सभी लोग अभी तक देशभक्ति के रंग में रंगे हुए हैं। बीते दिन पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस बेहद धूमधाम से मनाया गया है। इसी मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर झंडा फहराया है। इसी के साथ भाषण भी दिया है। इसमें कई सारी योजनाओं के विषय में उन्होंने बात की है। आपको बता दें, नरेंद्र मोदी ने एक नए योजना की शुरुआत की है जिसका नाम है लखपति दीदी योजना। इस योजना के तहत 2 करोड़ महिलाओं को सशक्त बनाया जायेगा। जी हां, इस योजना के लिए लक्ष्य रखा गया है। इसमें 2 करोड़ महिलाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी। वहीं अपने क्षेत्र में प्रशिक्षित किया जायेगा।
आपको बता दें, नरेंद्र मोदी ने भाषण के दौरान कई सारी बातों को कही है। उन्होंने बताया है कि उन्हें गांवों की महिलाओं को सशक्त बनाना है। उनका सपना है कि दो करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बनें। इससे वो किसी भी क्षेत्र में जाए मुख्य रूप से गांव में तो उन्हें सभी क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए दीदी मिले। लखपति दीदी योजना के अंतर्गत सभी महिलाओं को अपने कार्य में ट्रेनिंग दी जाएगी। इससे बैंक हो या आंगनवाड़ी सभी क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़ते हुए नजर आएंगी।
इसे भी पढ़ें – बेटी की उज्ज्वल भविष्य के लिए मिलेंगे 64 लाख रुपए, जानें इससे जुड़ी सभी डिटेल्स
इसीलिए प्रधानमंत्री ने भाषण के दौरान कहा है कि उन्हें सभी गांवों की महिलाओं को आगे बढ़ते हुए देखना है और दो करोड़ महिलाओं को लखपति बनाना है। इसमें महिलाओं को अलग अलग चीजों को ट्रेनिंग दी जाएगी। किसी को प्लंबिंग का कार्य सिखाया जाएगा तो किसी को एलईडी बल्ब और ड्रोन बनाने की ट्रेनिंग दी जाएगी। इससे महिलाओं का विकास होगा। सभी को मूल रूप से प्रशिक्षण दिया जायेगा और सबको प्रशिक्षत किया जायेगा। इससे गांव हो या शहर हर क्षेत्र की महिलाएं सशक्त बनेंगी।
कई सारे राज्यों में चल रही है लखपति दीदी योजना
आपको बता दें, इस योजना की शुरुआत उत्तराखंड में पहले ही हो चुकी है। इस योजना के तहत सभी महिलाओं को बिजनेस खोलने के लिए लोन दिया जाता है। इससे वो सभी महिलाएं अपने रोजगार की शुरुआत कर सके और सशक्त बन सके। इस योजना के तहत सरकार के द्वारा लोन दिया जाता है। इसकी शुरुआत उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा किया गया है। इस योजना का मुख्य रूप से उद्देश्य है सभी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना। वहीं इस योजना के माध्यम से सभी महिलाओं के सालाना आय को एक लाख रुपए से ऊपर पहुंचाने का उद्देश्य है। इससे सभी महिलाएं आत्म निर्भर बनेंगी और खुद के लिए हमेशा तत्पर रहेंगी।
पीएम मोदी का इस योजना के पीछे क्या है उद्देश्य
इस योजना के तहत नरेंद्र मोदी सभी महिलाओं को सशक्त बनाना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने इन योजना की शुरुआत की है। वहीं उनका लक्ष्य है कि करीब 2 करोड़ महिलाओं को इसका लाभ मिले। इसके लिए उन्हें कई सारे अलग अलग क्षेत्र में ट्रेनिंग दी जाएगी। वहीं कई सारे क्षेत्रों में उन्हें शिक्षा दिया जाएगा। इससे उन्हें आगे किसी भी कार्य को करने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
इसे भी पढ़ें – पीएम किसान योजना 15 वीं किस्त : केंद्र सरकार का फिर से बड़ा ऐलान, किसानों को जल्द मिलेगी पीएम किसान योजना की 15वीं किस्त
निष्कर्ष-
आप सभी ने इस लेख के माध्यम से पीएम मोदी के द्वारा शुरू की गई लखपति दीदी योजना की विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त की। इसी तरह से केंद्र एवं राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप एवं टेलीग्राम ग्रुप को जरूर ज्वाइन कर लें।
WhatsApp group | click here |
Telegram group | click hare |