उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना 2023 | मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना | मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना की पात्रता | मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना उद्देश्य एवं लाभ | उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना ऑनलाइन आवेदन | रजिस्ट्रेशन | डॉक्यूमेंट
नमस्कार दोस्तों, उत्तर प्रदेश जनसंख्या के मामले में सबसे बड़ा राज्य है। यहां काम करने वाले लोगों की आबादी देश में सबसे ज्यादा है। उत्तर प्रदेश के कर्मकार अथवा श्रमिक जो असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं एवं जिनका पंजीकरण है उन्हें यूपी सरकार द्वारा बीमा कवर प्रदान किया जाएगा। उत्तर प्रदेश के असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले कर्मकार अथवा श्रमिक काफी गरीब होते हैं। वह अपने परिवार का बमुश्किल ही भरण पोषण कर पाते हैं, उन्हें कम वेतन दिया जाता है, जिस कारण से वह अच्छे स्वास्थ्य, अच्छी शिक्षा, अच्छे रहन-सहन से वंचित हो जाते हैं । इसी जिंदगी की भागदौड़ की वजह से वह अपना सुरक्षा बीमा भी नहीं करा पाते हैं क्योंकि प्राइवेट कंपनियों द्वारा बीमा काफी महंगी दरों पर दिया जाता है, इसलिए असंगठित क्षेत्र के कर्मकार महंगे बीमा दरों के कारण बीमा से वंचित रह जाते हैं। इसी बात को संज्ञान में लेते हुए उत्तर प्रदेश की सरकार ने असंगठित क्षेत्र के कर्मकारो को बीमा सुरक्षा प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना 2023 को शुरू किया है। इस योजना के तहत दुर्घटना की स्थिति में बीमा कवर प्रदान किया जाएगा। अतः मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना 2023 की संपूर्ण जानकारी जैसे योजना का उद्देश्य क्या है, योजना का लाभ क्या है, पात्रता क्या है, योग्यता क्या है, ऑनलाइन आवेदन इत्यादि की जानकारी के लिए इस लेख को अवश्य पढ़ें। यह भी पढ़ें–उत्तर प्रदेश ऊर्जा शक्ति योजना 2022(बिजली शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर)
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना 2023

उत्तर प्रदेश में असंगठित क्षेत्र के कर्मकारों की जनसंख्या लगभग 4.5 करोड है। इन सभी को बीमा का लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना को लाया गया है। उत्तर प्रदेश में असंगठित क्षेत्र के पंजीकृत कर्मकारों अथवा श्रमिकों को बीमा का लाभ प्रदान किया जाएगा। कर्म कारों को बीमा का लाभ देने की सरकार की मंशा असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले पंजीकृत कर्मकारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है। इस बीमा योजना का लाभ लाभार्थी के परिजनों अथवा नॉमिनी को दिया जाएगा। मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना उत्तर प्रदेश के अंतर्गत कामगार की दुर्घटनावश मृत्यु अथवा विकलांगता की स्थिति में अधिकतम ₹2 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इससे प्रदेश के 4.5 करोड़ असंगठित क्षेत्र के पंजीकृत कर्मकार अथवा श्रमिकों को लाभ होगा जिससे उन्हें सामाजिक सुरक्षा भी प्रदान होगी। यह भी पढ़ें-10,000 रुपए प्रति एकड़ किसानों के पशुओं के लिए, चारा बिजाई योजना 2022
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना 2023 का विवरण-
योजना | मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना 2023 |
उद्देश्य | असंगठित क्षेत्र में काम करने वालों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान देना |
शुरुआत | उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा |
लाभार्थी | उत्तर प्रदेश के नागरिक |
बीमा राशि | ₹2 लाख रुपए अधिकतम |
साल | 2023 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन या ऑफलाइन |
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना 2023 का उद्देश्य-
उत्तर प्रदेश के असंगठित क्षेत्र के कर्मकार काफी गरीब हैं वह काफी संघर्षों के साथ अपने परिवार को पालते हैं इसलिए उनके पास आर्थिक समस्या हमेशा बनी रहती है, इसलिए वह अपना एवं अपने परिवार का बीमा कराने में असमर्थ रह जाते हैं, क्योंकि प्राइवेट बीमा कंपनियों द्वारा बीमा की दरें काफी उच्च होती हैं। इसी उद्देश्य से यूपी सरकार ने असंगठित क्षेत्र के पंजीकृत कर्मकरो को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना उत्तर प्रदेश की शुरुआत की है।
उत्तर प्रदेश की जनसंख्या अधिक होने के कारण यहां असंगठित क्षेत्र में काम करने वालों की तादाद भी बहुत ज्यादा है। प्रदेश के लगभग 4.5 करोड़ लोगों को बीमा का लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना उत्तर प्रदेश लाई गई है।इस योजना के माध्यम से असंगठित क्षेत्र के पंजीकृत कर्मकरो को सामाजिक सुरक्षा एवं उनके परिवार को आर्थिक सुरक्षा प्रदान की जाएगी। वे कर्मकार जो दुर्घटना होने पर अपना इलाज करवा पाने में असमर्थ हैं उन्हें दुर्घटना की स्थिति में ₹200000 तक बीमा कवर प्रदान किया जाएगा। इस योजना से जुड़े दस्तावेज, योग्यता एवं विशेषताओं की जानकारी लिए इसलिए लेख को आगे पढ़ते रहें
मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना उत्तर प्रदेश के लाभ एवं विशेषताएं-
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के लगभग 4.5 करोड़ असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों को बीमा की सुरक्षा पर प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना शुरू की है। इस बीमा योजना के माध्यम से उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना का लाभ एवं से स्थान निम्नलिखित हैं-
- ✅ मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना उत्तर प्रदेश के अंतर्गत असंगठित क्षेत्र के पंजीकृत कर्मकारों को दिव्यांगता अथवा मृत्यु की स्थिति में उनके परिवार को ₹200000 तक आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
- ✅ इस योजना के तहत प्रदेश के लगभग 4.5 करोड़ असंगठित कर्मकारों को लाभ प्रदान किया जाएगा, जिससे उन्हें सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा प्रदान होगी।
- ✅ उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत मृत्यु या अपंगता की स्थिति में 200000 रुपए, दोनों हाथ या दोनों पैर अथवा दोनों आंख के खराब होने पर कर्म कारों को ₹200000 प्रदान किए जाएंगे।
- ✅ मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना की विशेषता यह भी है कि कर्मकारों को एक हाथ अथवा एक पैर खराब होने पर ₹200000 की आर्थिक सहायता तथा एक पैर, एक आंख की खराबी पर ₹100000 की सामाजिक सुरक्षा प्रदान होगी।
- ✅ इस योजना के तहत स्थाई विकलांगता की स्थिति में जो 50 परसेंट से ज्यादा तथा सौ परसेंट से कम होने पर ₹100000 प्रदान किए जाएंगे तथा अगर विकलांगता की स्थिति 50 परसेंट से कम एवं 25% से ज्यादा होगी तो लाभार्थी को कम से कम ₹50000 प्रदान किए जाएंगे।
- ✅ इस योजना के अंतर्गत असंगठित क्षेत्र के पंजीकृत कामगारों के परिजनों को लाभार्थी की मृत्यु होने पर अथवा शारीरिक अक्षमता की स्थिति में आर्थिक लाभ प्राप्त होने से उन्हें काफी सहायता मिलेगी। इससे परिजन अपने बच्चों की देखभाल व शिक्षा की व्यवस्था भी कर सकते हैं।
- ✅ मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना के लाभ प्राप्त होने से लाभार्थी के परिजनों को इलाज कराने पर तत्कालिक तौर पर काफी राहत प्रदान होगी, क्योंकि दुर्घटना होने के कारण रुपए के अभाव के वजह से अधिकांश श्रमिक अपना इलाज नहीं करवा पाते थे।
- ✅मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना का लाभ स्त्री व पुरुष दोनों को समान रूप से प्रदान किया जाएगा।
मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना उत्तर प्रदेश के लिए योग्यता-
- ✅ लाभार्थी को उत्तर प्रदेश का निवासी होना चाहिए।
- ✅ इस योजना के तहत पंजीकृत असंगठित क्षेत्र के कर्मकार को ही लाभ प्रदान होगा
- ✅ मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी की आयु 18 वर्ष से ऊपर होनी चाहिए।
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना के दस्तावेज (document)-
- आधार कार्ड, पैन कार्ड, श्रम कार्ड
- बैंक अकाउंट पासबुक
- निवास प्रमाण पत्र फोटो
- मोबाइल नंबर श्रम कार्ड
- मृत्यु प्रमाण पत्र
- नॉमिनी का प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- दिव्यांगता प्रमाण पत्र
- पोस्टमार्टम रिपोर्ट
मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना का लाभ कैसे मिलेगा ?
मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी को उत्तर प्रदेश के श्रम विभाग से संपर्क करना पड़ेगा तथा उन्हें श्रमिक विभाग के नाम एक आवेदन करना होगा। जिसमें उन्हें दुर्घटना की स्थिति का कारण तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आदि के बारे में जानकारी देनी होगी। इसके बाद श्रम विभाग के अधिकारियों एवं प्रशासन द्वारा आवेदन की जांच की जाएगी इसके बाद जांच रिपोर्ट को बीमा कंपनी एवं बैंक को भेजे जाएगी। यदि आवेदन में दी गई जानकारी सही होगी तो आवेदन को स्वीकार कर लिया जाएगा। उत्तर प्रदेश के राज्य सामाजिक सुरक्षा बोर्ड द्वारा अधिकतम 15 दिनों के भीतर दुर्घटना के शिकार हुए व्यक्ति अथवा उसके परिजनों को बीमा की निर्धारित राशि प्रदान कर दी जाएगी।
यह भी पढ़ें
मध्य प्रदेश के होनहार युवाओं के लिए एमपी स्टार्टअप पॉलिसी और क्रियान्वयन योजना 2022
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना की आवेदन प्रक्रिया-
उत्तर प्रदेश के असंगठित क्षेत्र के पंजीकृत कर्म कारों को मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए उन्हें दुर्घटना होने के दिन से 30 दिनों के भीतर आवेदन करना होगा। इसका आवेदन करने के लिए लाभार्थी को उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य सामाजिक शिक्षा बोर्ड के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा । उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना का आवेदन लाभार्थी जिला श्रम कार्यालय जाकर ऑफलाइन भी कर सकता है। ऑफलाइन प्राप्त आवेदनों को आवेदनों को श्रम कार्यालय द्वारा 48 घंटे के भीतर पोर्टल पर ऑनलाइन अपडेट करना होगा।
समीक्षा
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना की समीक्षा करने के बाद कहा जा सकता है कि यह योजना असंगठित क्षेत्र के पंजीकृत कर्मकारों अथवा उनके स्वजनों को सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा प्रदान करेगी। अतः कहा जा सकता है कि मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना असंगठित क्षेत्र के कर्मचारियों एवं श्रमिकों के जीवन में काफी सकारात्मक परिवर्तन लाएगी।
प्यारे दोस्तों, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना की जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर अवश्य करें एवं इस योजना से जुड़ी अपडेट के लिए तथा हमारी अन्य योजनाओं की जानकारी के लिए नोटिफिकेशन बटन जरूर दबाएं तथा इस वेबसाइट को विजिट करें।
यह भी पढ़ें
राजस्थान के गरीब शहरी बेरोजगारों के लिए इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना 2022
भूमि की गुणवत्ता सुधारने के लिए मध्य प्रदेश फसल विविधीकरण के लिए प्रोत्साहन योजना 2022
FAQ-
प्रश्न- मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना उत्तर प्रदेश क्या है ?
उत्तर- यह योजना उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई है इस योजना के अंतर्गत असंगठित क्षेत्र में काम करने वालों को बीमा सुरक्षा प्रदान की जाएगी।
प्रश्न- उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना 2023 का उद्देश्य क्या है
उत्तर- मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना का उद्देश्य असंगठित क्षेत्र में काम करने वालों के परिजनों को सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है।
प्रश्न- मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना उत्तर प्रदेश में बीमा की राशि कितनी होगी ?
उत्तर- मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना में विकलांगता अथवा मृत्यु होने पर अधिकतम ₹2 लाख की सहायता प्रदान की जाएगी।
प्रश्न- मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना 2023 का ऑनलाइन आवेदन कहां करना होगा ?
उत्तर- मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना के ऑनलाइन आवेदन के लिए राज्य सामाजिक सुरक्षा बोर्ड के पोर्टल पर जाना होगा।
प्रश्न – उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना की बीमा की राशि कितने दिनों में प्राप्त होगी ?
उत्तर- मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना की राशि आवेदन करने के बाद से अधिकतम 15 दिनों के भीतर प्राप्त होगी।
प्रश्न- उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना के लाभ के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज क्या होने चाहिए ?
उत्तर- इस योजना के अंतर्गत महत्वपूर्ण दस्तावेज जैसे जिला चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी किया गया मृत्यु प्रमाण पत्र, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, श्रम कार्ड, नॉमिनी प्रमाण पत्र, अकाउंट नंबर , विकलांगता प्रमाण पत्र आदि होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें
देश के प्रत्येक जिले में 75-75 तालाबों के निर्माण के लिए अमृत सरोवर योजना 2022
तेजस कौशल प्रशिक्षण परियोजना 2022
यह भी पढ़ें…।