मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना 2023: क्रियान्वयन, उद्देश्य एवं लाभ

मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना | उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना | नगर सृजन योजना उत्तर प्रदेश | up mukhymantri Nagar Srijan Yojana | Nagar Srijan Yojana | mukhymantri Nagar Srijan Yojana | online apply | registration

नमस्कार दोस्तों, हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रदेश के उत्तम विकास के लिए समीक्षा बैठक का आयोजन किया। इस समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि यूपी के छोटे एवं ग्रामीण नगर क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं का अभाव पाया जाता है इसलिए वहां की जनता को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जो कि प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए सही नहीं है। इस अवसर पर उन्होंने नागरिकों को नगर निकाय एवं नए नगर पंचायत में मूलभूत सुविधाएं देने हेतु मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना 2023 की घोषणा की। इस योजना के माध्यम से प्रदेश में नवगठित निकायों एवं पुराने नगर पंचायतों एवं निकायों में मूलभूत सुविधाएं देने का वायदा किया गया है। अतः mukhymantri Nagar srijan Yojana 2023 संपूर्ण जानकारी जैसे योजना क्यों प्रारंभ की गई, उद्देश्य क्या है, योजना कैसे कार्य करेगी, विशेषताएं एवं लाभ क्या है इत्यादि जानना चाहते हैं तो आप इस लेख के साथ अंतर जुड़े रहें। यह भी पढ़ें उत्तर प्रदेश प्राइवेट ट्यूबेल कनेक्शन योजना 2022

मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना 2023

मुख्यमंत्री श्रीमान योगी आदित्यनाथ जी द्वारा मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना की शुरुआत की घोषणा 27 जुलाई 2023 को की गई। इस योजना के तहत प्रदेश में बने नए नगरीय निकायों एवं प्राण नगरीय निकायों के विस्तार के साथ ही उन्हें विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि नवसृजित, विस्तारित अथवा उच्च कृत नगरीय निकायों में मूलभूत नागरिक सुविधाओं को विकसित किया जाएगा तथा मूलभूत सुविधाओं का डिलीवरी सिस्टम मजबूत बनाया जाएगा ताकि नागरिकों तक आसानी से सुविधाएं पहुंच सके।

mukhymantri Nagar Srijan Yojana के तहत नवीन नगरीय क्षेत्रों में सीवरेज की व्यवस्था, पेयजल की समुचित व्यवस्था, पार्किंग की व्यवस्था, स्वच्छता, चौराहों का सौंदर्यीकरण, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को खोलना, सड़कों का निर्माण करना, आंगनवाड़ी केंद्रों की स्थापना करना आदि शामिल हैं । उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत कुछ पुराने नगर निगम का विस्तार भी किया जाएगा। उनमें भी सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं को और बेहतर बनाया जाएगा। यह भी पढ़ें –पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना 2022

मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना 2022 मुख्य विवरण-

योजना मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना 2023
उद्देश्य नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं देना
लाभार्थी उत्तर प्रदेश के सभी नागरिक
साल 2022
राज्य उत्तर प्रदेश
घोषणा 27 जुलाई 2022

मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना 2023 का उद्देश्य-

उत्तर प्रदेश के सीएम द्वारा mukhymantri Nagar srijan Yojana लांच करने का मुख्य उद्देश प्रदेश में नए नगर निकायों को सृजित करना एवं पुराने नगर निकाय एवं नगर पंचायतों को विस्तार तथा विकसित करना है। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश को विकसित करने के लिए शहरीकरण को बढ़ाना तथा उसे विकसित करना अत्यंत आवश्यक है। मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत नागरिकों को बुनियादी सुविधाएं दी जाएगी तथा सड़क, पानी, बिजली आदि की व्यवस्था भी की जाएगी। ताकि इन क्षेत्रों में रहने वाली आबादी को मुसीबतों का सामना ना करना पड़े। यह भी पढ़ें Bakri palan Yojana 2022

मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना 2023 की विशेषताएं-

  • ✅️ मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना 2022 को सफल बनाने हेतु मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इसका जल्द से जल्द क्रियान्वयन किया जाए।
  • ✅️ mukhymantri Nagar Srijan Yojana के अंतर्गत नगर निकायों का निर्माण इनोवेटिव तरीके से प्रीफैब अथवा प्रीकास्ट कंक्रीट से निर्माण कराया जाएगा।
  • ✅️ नगर सृजन योजना के अंतर्गत विकास कार्यों की निगरानी सीधे सरकार द्वारा की जाएगी तथा विकास कार्यों की गुणवत्ता का ख्याल रखा जाएगा।
  • ✅️ उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के अंतर्गत नागरिकों को मूलभूत सुविधाओं जैसे सीवरेज, पेयजल, पार्किंग, स्वच्छता, चौराहों का सुंदरीकरण, सड़कों का निर्माण, नालियों का निर्माण कराया जाएगा।
  • ✅️ mukhymantri Nagar Srijan Yojana 2022 के तहत देश के नागरिकों को अच्छे स्कूल, कॉलेज, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बिजली की व्यवस्था, पानी की व्यवस्था, बेहतर साफ-सफाई तथा कानून व्यवस्था का निर्माण किया जाएगा।
  • ✅️ mukhymantri Nagar srijan Yojana के तहत नए नगर निकायों को बनाया जाएगा तथा पुराने नगर निकायों का विस्तार भी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें –उत्तर प्रदेश ऊर्जा शक्ति योजना 2022(बिजली शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर)

मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना 2023 के लाभ (benefit)-

mukhymantri Nagar Srijan Yojana को शुरू करने का मकसद नगरों में रहने वाली जनता को विश्व स्तरीय बेहतर सुविधाएं देना है। नगर सृजन योजना के सफल होने पर नागरिकों को निम्नलिखित लाभ प्राप्त होंगे –

  • ✅️ मुख्यमंत्री नगर सर्जन योजना 2022 के तहत नगर निकायों के विस्तार होने से उन नागरिकों को भी अब शहरी सुविधाओं का लाभ मिलेगा जो अभी तक शहर के किनारे बसे रहते थे।
  • ✅️ मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना का लाभ क्षेत्र के नागरिक भी उठा सकेंगे, जहां अभी तक नगर निकायों का गठन नहीं किया गया था। नए नगर निगम का गठन होने से अब वह भी शहरी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।
  • ✅️ इस योजना के अंतर्गत शामिल ग्रामीण इलाकों को शहरी सुविधाएं एवं विकास से जोड़ा जाएगा। इन क्षेत्रों में सीवरेज, पेयजल,पार्किंग, अस्पताल, सड़क निर्माण, स्कूल, आंगनवाड़ी केंद्र,पानी, चौराहों का सौंदर्यीकरण का लाभ आम नागरिक भी उठा सकेंगे।
  • ✅️ mukhymantri Nagar Srijan Yojana के लाभ प्राप्त कर नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे तथा लोगों का जीवन सुख में बनेगा। उन्हें मूलभूत सुविधाओं के लिए दूर शहरों में भी जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
  • ✅️ उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत होने वाले विकास कार्यों तथा निर्माण कार्यों से वहां स्थानीय स्तर पर रोजगार का भी सृजन होगा। जिसका लाभ भी वहां के स्थानीय लोगों को ही मिलेगा।

नवगठित एवं विस्तारित नगर पंचायत एवं नगर निकाय-

मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना शुरू करने से पहले प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में कई नगर पंचायतों एवं नगर निकायों का गठन एवं विस्तार किया गया है। इनमें 18 नई नगर पंचायतों का गठन तथा 21 नगरी निकाय का विस्तार किया गया है। इसी क्रम में आगे भी mukhymantri Nagar Srijan Yojana के तहत नगर निगम का विस्तार एवं नव गठन किया जाएगा। नवगठित नगर पंचायत एवं नगर निकाय के नाम आगे दिए गए हैं –

मुख्य नवगठित नगर पंचायतें –

प्रतापगढ़ की कटरा तथा गुलाब सिंह बाजार, भीरा- लखीमपुर खीरी, फतेहपुर के खाकररू एवं करिकन धाता, देवरिया की तरकुलता, आजमगढ़ की मार्टिनगंज, गोरखपुर की उसवा बाजार आदि शामिल है। यह भी पढ़ें –

मुख्य नवगठित नगर निकाय-

राजापुर चित्रकूट, पाली हरदोई, लालगंज एवं मानिकपुर प्रतापगढ़, मलिहाबाद लखनऊ, महोली सीतापुर, सलोन रायबरेली आदि प्रमुख हैं।

इसके अलावा दो नगरपालिका परिषदों अमरोहा तथा महमूदाबाद सीतापुर का भी सीमा विस्तार किया गया है।

मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना से संबंधित लेटेस्ट अपडेट-

2 अगस्त 2022 को उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक हुई। उसमें कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जो इस प्रकार हैं –

  • ✅️ इस योजना में वित्तीय वर्ष 2017-18 से वर्तमान वित्तीय वर्ष तक नए एवं पुराने विस्तारित निकायों सहित कुल 191 निकायों को विस्तारित किया जाएगा। इसके लिए बजट क्षेत्र की जनसंख्या के आधार पर निर्धारित किया जाएगा।
  • ✅️ मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए बजट में 550 करोड रुपए की बजट की व्यवस्था की गई है।
  • ✅️ इसमें नए नगर पंचायत के लिए 366.30 करोड़ रुपए का प्रावधान है तथा सीमा विस्तार नगर पंचायत के लिए 53.35 करोड़ रुपए का प्रावधान है । एवं नगर निगम के सीमा विस्तार के लिए 71.50 करोड़ रुपए का प्रबंध किया गया है।
  • ✅️ नगर पंचायत सुजाबाद एवं नगर पालिका परिषद रामनगर के संपूर्ण क्षेत्र को वाराणसी नगर निगम में शामिल करने का निर्णय लिया गया है।
  • ✅️ जनपद फतेहपुर के नगर पंचायत खागा तथा शाहजहांपुर के नगर पंचायत निगोही का सीमा विस्तार होगा, साथ ही गाजियाबाद के नगर पालिका परिषद मोदीनगर मुरादनगर एवं लोनी, शामली के कैराना, बुलंदशहर की अनूप शहर, मुजफ्फरनगर की खतौली नगर पालिका परिषद का विस्तार होगा।

मुख्यमंत्री नगर सर्जन योजना 2023 का क्रियान्वयन-

अधिकारियों को मुख्यमंत्री द्वारा mukhymantri Nagar Srijan Yojana का क्रियान्वयन करने के लिए निर्देश दिए गए हैं, उन्होंने इसके लिए बजट का निर्धारण भी करने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि नगर निकाय का विस्तार करते समय जनप्रतिनिधित्व का ख्याल रखा जाए। किसी भी प्रकार की असुविधा ना होने पाए। विकास कार्य क्षेत्र की जरूरत के हिसाब से किए जाएं तथा इसमें नई तकनीकों का प्रयोग किया जाए। विकास कार्यों में नवाचार प्रीफैब अथवा प्रीकास्ट कंकरीट से निर्माण होगा। इसी गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के लिए मॉनिटरिंग की व्यवस्था की जाए। यह भी पढ़ें –परिवार कार्ड योजना 2022

समीक्षा

मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना 2023 की समीक्षा करने के बाद कहा जा सकता है कि यह नवगठित नगर पंचायतों एवं नगर निकायों मैं मूलभूत सुविधाओं के विकास हेतु अति महत्वपूर्ण योजना है। यहां के नागरिकों को पानी के विस्तार, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि मूलभूत सुविधाओं की आवश्यकता पड़ती है जिन्हें mukhymantri nagar Srijan Yojana के तहत देने का प्रयास किया जाएगा।

प्यारे दोस्तों अगर आपको मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के बारे में दी गई जानकारी अच्छी लगी हो तो शेयर अवश्य करें। अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी चाहते हैं तो नोटिफिकेशन बटन दवा ले। यह भी पढ़ें-उत्तर प्रदेश शिशु हित लाभ योजना 2022

FAQ-

प्रश्न- मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना 2023 क्या है?

उत्तर- मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत नए नगर निकायों का गठन एवं पुराने नगर निकायों का विस्तार किया जाएगा। उनमे मूलभूत सुविधाओं जैसे बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि की समुचित व्यवस्था की जाएगी।

प्रश्न- मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना का उद्देश्य क्या है?

उत्तर- इस योजना का उद्देश्य नगर निकायों को विकसित करना, नागरिकों को बुनियादी सुविधाएं देने का है।

प्रश्न- मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना की घोषणा कब हुई थी?

उत्तर- मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना की घोषणा 27 जुलाई 2022 को हुई थी।

प्रश्न- मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना की शुरुआत किसने की है?

उत्तर- मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना की शुरुआत उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री श्रीमान योगी आदित्यनाथ जी द्वारा की गई है।

यह भी पढ़ें –

उत्तर प्रदेश बिजली बिल माफी योजना 2022

निषादराज बोट सब्सिडी योजना 2022

सेफ सिटी योजना 2022

बाबूजी कल्याण सिंह ग्राम उन्नति योजना

धन्यवाद…।

Leave a Comment