मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना 2023 क्या है | Mukhymantri Noni Sashaktikaran sahayata Yojana online apply | मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें | योजना का लाभ कौन प्राप्त कर सकता है | मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना का आवेदन कब से शुरू होगा | Mukhymantri Noni Sashaktikaran sahayata Yojana 2023
छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा एक बहुत ही महत्वपूर्ण योजना की शुरुआत की गई है जिसमें छत्तीसगढ़ के मध्यम वर्ग के नागरिक जैसे श्रमिक परिवारों की आत्मनिर्भरता बढ़ाना तथा आर्थिक लाभ पहुंचाना, श्रमिक परिवार की बेटियों के लिए शिक्षा रोजगार एवं उनके विवाह में आर्थिक सहायता प्रदान करने का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस योजना का नाम मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना 2023 दिया है।
छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के मुख्यमंत्री जी के द्वारा इस योजना का एलान 26 जनवरी 2022 गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर किया गया था। मेरे द्वारा लिखे गए इस आर्टिकल में आपको मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी जैसे कि इस योजना का लाभ कैसे प्राप्त होगा। योजना में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करेंगे। योजना का उद्देश्य क्या है। आवेदन कब से शुरू होगा। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किन किन महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट की जरूरत पड़ेगी तथा इसका लाभ क्या है आदि । यह भी पढ़ें-पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन स्कीम 2022

मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना 2022 क्या है
मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना 2023 छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा 26 जनवरी 2022 गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर शुरू की गई है। इस योजना के माध्यम से मध्यम वर्ग के नागरिक, असंगठित क्षेत्रों में कार्यरत नागरिकों के लिए तथा श्रमिकों के परिवार की बेटियों के लिए आर्थिक सहायता, शिक्षा, रोजगार, स्वरोजगार एवं विवाह के समय आर्थिक मदद उपलब्ध कराई जाएगी।
मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल मे पंजीकृत छत्तीसगढ़ के सभी श्रमिक नागरिकों की प्रथम दो पुत्रियों के बैंक खाते में 20 -20 हजार रुपए का भुगतान किया जाएगा। अतः छत्तीसगढ़ श्रमिक नागरिक जिनका छत्तीसगढ़ भवन एवं संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीकृत हैं वह इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना 2023 के माध्यम से छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के श्रमिकों की बेटी की शिक्षा, रोजगार, स्वरोजगार एवं शादी के समय मिलने वाली आर्थिक सहायता से श्रमिकों को सशक्त एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ाने में सफल होगी। इसके साथ ही इस योजना के माध्यम से उनके जीवन स्तर को बेहतर करने में मदद मिलेगी।
मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना 2023 का प्रमुख उद्देश्य क्या है
मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता का प्रमुख उद्देश्य छत्तीसगढ़ में निवास करने वाले मध्यमवर्ग नागरिक, असंगठित क्षेत्र के नागरिक जैसे कि श्रमिक परिवारों की बेटियों की शिक्षा, रोजगार, स्वरोजगार एवं बेटियों की शादियों में आर्थिक सहायता राशि के रूप में 20-20 हजार रुपए प्रदान किए जाएंगे। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ का उद्देश्य भी है कि असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों जैसे कि सब्जी विक्रेता, घरेलू कामगार, नाई, फल विक्रेता असंगठित क्षेत्र के नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार एवं आत्मनिर्भर बनाना है।
मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना का प्रमुख सारांश
योजना | मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना |
कौन से राज्य में प्रारंभ की | छत्तीसगढ़ राज्य ने |
लाभ किसको प्राप्त होगा | असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को |
उद्देश्य क्या है | असंगठित क्षेत्र श्रमिकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना |
ऑफिशियल वेबसाइट | यहां पर क्लिक करें |
प्रारंभ बर्ष | 26 जनवरी 2022 गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर |
आवेदन करने का तरीका | ऑनलाइन/ ऑफलाइन |
श्रमिकों की बेटियों को आर्थिक सहायता कितनी मिलेगी | ₹20 हजार रुपए |
मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना का लाभ लेने के लिए योग्यता क्या होनी चाहिए
यदि आप मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना क लाभ लेना चाहते हैं। तो आप को सबसे पहले छत्तीसगढ़ राज्य के नागरिक होना चाहिए। छत्तीसगढ़ राज्य का नागरिक होने के साथ-साथ लाभ कर्ता को छत्तीसगढ़ भवन एवं संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीकृत होना आवश्यक है। तथा इस योजना में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को उनकी दो बेटियों तक ही इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना में अभी तक लाभ प्राप्त करने के लिए बेटियों की उम्र 18 वर्ष,6 माह थी लेकिन अब इसे बढ़ाकर 18 वर्ष से 21 वर्ष कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना मे आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज
मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना का लाभ लेने के लिए हमें आवेदन करने की जरूरत होती है ।आवेदन करने से पहले कुछ दस्तावेज जरूरी होते हैं जो इस प्रकार हैं।
1- आधार कार्ड 2- राशन कार्ड 3- आय प्रमाण पत्र 4- आयु का प्रमाण पत्र 5- पासपोर्ट साइज की फोटू 6- मोबाइल नंबर 7- निवास प्रमाण पत्र 8- बैंक की पासबुक आदि
मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना में ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें-
मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना में ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए कुछ योग्यताओं की जरूरत है जैसा कि हमने इस लेख में आपको बताया है। यदि आप इन योग्यताओं को पूरा कर रहे हैं तो आप मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना में अप्लाई कर सकते हैं।
योजना में अप्लाई करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर क्लिक करना होगा। उसके बाद आपके मोबाइल या कंप्यूटर स्क्रीन पर योजना की वेबसाइट का होम पेज खुल कर आएगा। उसके बाद होम पेज पर श्रमिक पंजीकरण के विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद पंजीकरण के विकल्प पर क्लिक करते ही आवेदन करें का एक विकल्प आएगा। आवेदन करें पर क्लिक करके एक फार्म खुलेगा जिसमें पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे कि नाम, आधार नंबर, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि को भरकर सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा। क्लिक करने के बाद आपका मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना में ऑनलाइन अप्लाई हो जाएगा।
मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना का लाभ कौन नहीं उठा सकता
मुख्यमंत्री नोनी शक्ति करण सहायता योजना का लाभ छत्तीसगढ़ राज्य के नागरिक ही उठा सकते हैं इसके अतिरिक्त अन्य कोई भी राज्य के नागरिक इस योजना का लाभ नहीं प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ में यह भी ध्यान रखें कि छत्तीसगढ़ राज्य में जीवन यापन करने के लिए आए हुए दूसरे राज्यों के नागरिक भी इस योजना का लाभ प्राप्त नहीं कर सकते हैं। मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना का लाभ राज्य के बड़े किसानो को भी इसका लाभ प्राप्त नहीं होगा। इस योजना का लाभ उन्हें भी प्राप्त नहीं होगा जिनके परिवार में कोई भी व्यक्ति सरकारी नौकरी कर रहा हो।
मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना का लाभ E P.F.O तथा E.S.I.C से लाभ प्राप्त करने वाले परिवार भी इस योजना का लाभ प्राप्त नहीं होगा।
निष्कर्ष:-
प्रिय दोस्तों आपने इस लेख में जाना कि मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना 2023 क्या है और इस योजना का लाभ कैसे प्राप्त कर सकते हैं। अतः इस योजना से संबंधित संपूर्ण जानकारी आप तक पहुंचाने की कोशिश की गई है यदि इस योजना से संबंधित आप इसके अतिरिक्त जानना चाहते हैं तो आप कमेंट बॉक्स में जरूर कमेंट करें ।
FAQ-
प्रश्न- मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना क्या है
उत्तर- मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना से श्रमिक परिवार की बेटियों के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
प्रश्न- मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना में लाभ के मिलेगा
उत्तर- मुख्यमंत्री लोनी सशक्तिकरण सहायता योजना में छत्तीसगढ़ के सभी श्रमिकों के परिवार की प्रथम दो पुत्रियों के बैंक खाते में 20-20 हजार रुपए दिए जाएंगे।
प्रश्न- मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना का उद्देश्य क्या है
उत्तर- मुख्यमंत्री मोनी सशक्तिकरण सहायता योजना का उद्देश्य राज्य की बेटियों के भविष्य को उज्जवल करना तथा आत्मनिर्भर बनाना है।
यह भी पढ़ें-
मध्य प्रदेश फसल विविधीकरण के लिए प्रोत्साहन योजना 2022
वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2022
दिल्ली इलेक्ट्रिक टू व्हीलर योजना 2022
धन्यवाद…।