पंचामृत योजना 2023: आवेदन प्रक्रिया, लाभ एवं उद्देश्य, Panchamrut Yojana

panchamrut Yojana online registration 2023 | up panchamrut Yojana | eligibility | helpline number | E-GANNA | पंचामृत योजना 2023 | पंचामृत योजना यूपी | पंचामृत योजना ऑनलाइन आवेदन | up panchamrut Yojana benefit | यूपी पंचामृत योजना

नमस्कार दोस्तों, विभिन्न सरकारों द्वारा समय-समय पर भारतीय किसानों को उनकी आय को बढ़ाने हेतु कई योजनाओं के माध्यम से सहायता दी जाती रही है। किसानों को किसान सम्मान निधि, पीएम फसल बीमा योजना आदि योजनाओं के माध्यम से किसानों को आर्थिक मदद दी जाती है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों की आय बढ़ाने हेतु पंचामृत योजना शुरू करने का निर्णय लिया है। इस योजना के माध्यम से गन्ने की खेती की लागत को कम करना तथा समय से गन्ना भुगतान करना एवं किसानों की आमदनी को पढ़ाया जाएगा। इसलिए उत्तर प्रदेश के किसानों को इस योजना से संबंधित अन्य जानकारी चाहिए तो वह इस लेख के माध्यम से पंचामृत योजना 2022 के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह भी पढ़ेंयूपी प्रवीण योजना 2022

पंचामृत योजना क्या है?

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों की आय को दोगुना करने हेतु अनेक उपाय किए गए हैं उनमें से एक up panchamrut Yojana भी है। इस योजना में तकनीकों के माध्यम से उत्पादन लागत को कम करना तथा उत्पादन को बढ़ाना है। किसानों के लिए गन्ना का प्रति कुंतल मूल्य भी बढ़ाया गया है। अब सरकार का जोर है कि न्यूनतम लागत में अधिक पैदावार के लिए खेती की नई तकनीक के साथ गन्ने के साथ सहफसली खेती को बढ़ावा देना है। गन्ने की खेती में नई तकनीकों के प्रयोग कर उपज बढ़ाने हेतु गन्ना विभाग की ओर से पंचामृत योजना को प्रारंभ किया गया है। यूपी पंचामृत योजना में खेती की आधुनिक पांच विधियों ड्रिप इरिगेशन, ट्रेंच, पेडी प्रबंधन, मल्चिंग और सहफसल को शामिल किया गया है।

पंचामृत योजना उत्तर प्रदेश में इन 5 विधियों के प्रयोग से गन्ना उत्पादन को बढ़ाया जाएगा। साफ है कि ड्रिप इरिगेशन से पानी की खपत 50 से 60 पर्सेंट तक कम हो जाएगी। जमीन में नमी बरकरार होने से पौधे अच्छे से बढ़ेंगे तथा मल्चिंग की क्रिया में पौधों की पत्तियों को जमीन में सड़ा कर क्षेत्र को उपजाऊ बनाया जाएगा। 15 सितंबर से 30 नवंबर तक गन्ने की फसल हेतु उपयुक्त समय होता है। इसमें बोए गन्ने के साथ किसान क्यारी बनाकर आलू, टमाटर, लहसुन, मटर आदि की सहफसल खेती कर सकते हैं। panchamrut Yojana में चयनित प्लाट में खेती की जाएगी उन्हें आदर्श मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। यह भी पढ़ें –हील इन इंडिया योजना 2022

पंचामृत योजना का संक्षिप्त विवरण

योजना पंचामृत योजना
उद्देश्य किसानों की आय को दोगुना करना
लाभ गन्ने के साथ अन्य फसलों की पैदावार बढ़ेगी
शुरुआत यूपी सरकार द्वारा
साल 2023
विभाग गन्ना विकास विभाग द्वारा
लाभार्थी यूपी के सभी किसान
ऑफिशल वेबसाइटhttp://upcane.gov.in

पंचामृत योजना का उद्देश्य

कृषि लागत बढ़ने तथा महंगाई अधिक होने के कारण किसानों की समस्याएं दिनों दिन बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में किसानों के सामने खेती करने के लिए आर्थिक समस्या पैदा हो गई हैं। इसलिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई पंचामृत योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों की आय को दोगुना करना, गन्ने के साथ अन्य फसलों को बढ़ाना मल्चिंग का प्रयोग करके पर्यावरण को बचाना, एवं ड्रिप इरिगेशन से पानी को बचाने से कई महत्वपूर्ण कार्य एक साथ करना शामिल है। गन्ना विकास विभाग के अधिकारियों द्वारा up panchamrut Yojana के बारे में किसानों को जागरूक किया जा रहा है। तथा सरकार तय करेगी कि किसानों को उनकी फसल का उचित दाम मिल रहा है कि नहीं। पंचामृत योजना 2022 का अन्य उद्देश्य खेती को कीटनाशक के अधिक प्रयोग से बचाना भी है तथा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना है। यह भी पढ़ें –घर-घर औषधि योजना 2022

पंचामृत योजना की विशेषताएं

  • ✅️ सरकार द्वारा शुरू की गई पंचामृत योजना का ध्येय न्यूनतम लागत से अधिकतम उत्पादन तथा अधिकतम तकनीक का प्रयोग शामिल है।
  • ✅️ पंचामृत योजना यूपी के अंतर्गत किसानों को पांच विधियों द्वारा कृषि के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा, इनमें ट्रेंच विधि, पेडी प्रबंधन, ड्रिपइरिगेशन, मल्चिंग और सह फसल शामिल हैं।
  • ✅️ पंचामृत योजना में शामिल हरी विधि अथवा तकनीक का अपना अलग अलग महत्व है। जैसे मल्चिंग विधि द्वारा पौधों को खेत में पराली सड़ा कर खेत को उर्वर बनाया जाएगा। ड्रिप इरिगेशन से पानी की बचत होगी।
  • ✅️ up panchamrut Yojana के तहत आदर्श प्लाटों की स्थापना की जाएगी। बुवाई के लिए शरद कालीन मौसम सबसे बढ़िया होता है। Panchamrut Yojana के तहत 2028 किसानों का चयन गन्ने की खेती के लिए किया जाएगा।
  • ✅️ पंचामृत योजना के तहत चयनित प्लाटों का रकबा 0.5 हेक्टेयर होगा। इसमें मध्य एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गन्ना की विकास परिषदों में से प्रत्येक में कम से कम 15 भूखंडों का चयन तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश में 10 भूखंडों का चयन किया जाएगा।
  • ✅️ panchamrut Yojana के तहत अधिकतम उत्पादन प्राप्त करने के लिए नए तरीकों को लागू करने की दृष्टि से जिले बार अलग-अलग लक्ष्यों को निर्धारित किया गया है।
  • ✅️ यूपी सरकार द्वारा उन किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए, जो यूपी पंचामृत योजना को लागू करते हैं, को “उत्तम गन्ना किसान पुरस्कार” भी प्रदान करेगी। उत्तर प्रदेश सरकार कृषि लागत को कम करने और उनकी आय को बढ़ाने के लिए कृषि में नई तकनीकों को बढ़ाने हेतु प्रोत्साहित कर रही है।

पंचामृत योजना के लाभ (benefit)

  • ✅️ यूपी के गन्ना किसानों की आय दोगुनी करने के लिए नई तकनीक प्रयोग करने के लिए पंचामृत योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के माध्यम से किसानों को कम लागत में अधिक कमाई होगी।
  • ✅️ up panchamrut Yojana के लागू होने से ड्रिप इरिगेशन से पानी की बचत होगी तथा मल्चिंग से पराली जलाने से छुटकारा मिलेगा। जिससे पर्यावरण को फायदा मिलेगा।
  • ✅️ यूपी पंचामृत योजना के माध्यम से किसान सह फसलों जैसे धनिया, मटर, टमाटर, चना आदि की खेती कर डबल फायदा उठा सकते हैं। इससे उनकी आय में दुगनी वृद्धि संभव है।
  • ✅️ panchamrut yojana के माध्यम से किसानों को न्यूनतम लागत में अधिकतम उत्पादन होगा तथा उत्पादन का उचित मूल्य मिलेगा, जिससे किसानों की आय दोगुनी करने में मदद मिलेगी।
  • ✅️ पंचामृत योजना 2022 के तहत किसानों को गन्ने की खेती करने हेतु नई तकनीकों के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। नई तकनीक प्रयोग होने से उत्पादन लागत कम होगी जिससे किसानों की आय स्वत: ही बढ़ जाएगी।

पंचामृत योजना के लिए पात्रता (eligibility)

  • किसान को उत्तर प्रदेश का निवासी होना चाहिए।
  • किसान के पास गन्ने की खेती हेतु आवश्यक कृषि भूमि होनी चाहिए।
  • किसान पंचामृत योजना के तहत गन्ने की खेती करने को तैयार हो।

E-GANNA App क्या है?

सरकार द्वारा गन्ना किसानों को समय-समय पर सहायता दी जाती है। गन्ना किसानों के लिए सरकार गन्ना ऐप के माध्यम से काफी सवालों के समाधान दिए जाते रहे हैं। E-GANNA मोबाइल ऐप के माध्यम से किसान अब घर बैठे गन्ने से संबंधित नवीनतम जानकारी हासिल कर सकते हैं। E-GANNA APP के माध्यम से किसान गन्ने का सर्वे, डाटा प्री कैलेंडर, गन्ना कैलेंडर, अतिरिक्त सट्टा कैलेंडर, सप्लाई टिकट, गन्ना तौल, गत वर्ष गन्ना तौल, SMS BLOG से संबंधित जानकारी हासिल कर सकते हैं। इस ऐप के माध्यम से गन्ना किसान घर बैठे गन्ना पर्ची तथा अपना गन्ना का भार देख सकते हैं। गन्ना ऐप यहां से डाउनलोड करें – E-GANNA App।

पंचामृत योजना हेल्पलाइन नंबर क्या है?

पंचामृत योजना से संबंधित कोई भी जानकारी किसान हासिल करना चाहते हैं, तो उन्हें गन्ना विकास परिषद द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर से कॉल करके ले सकते हैं। Panchamrut Yojana helpline number 1800 121 3203 है। यह हेल्पलाइन नंबर केन डेवलपमेंट यूपी द्वारा जारी किया गया है।

पंचामृत योजना का क्रियान्वयन

panchamrut yojana का क्रियान्वयन cane development up द्वारा किया जाएगा। पंचामृत योजना के तहत सर्वप्रथम भूमि प्लाटों का चयन होगा। इसके लिए 2028 किसानों का चयन किया जाएगा। किसान के पास न्यूनतम कृषि भूमि 0.5 हेक्टेयर का होना आवश्यक है। इसके लिए गन्ना विकास विभाग के अधिकारी पूरे प्रदेश में जिलेवार लक्ष्य निर्धारित करेंगे। पंचामृत योजना को सफल बनाने हेतु गन्ना विकास विभाग के अधिकारी विभिन्न जिलों के गांवों का दौरा करके किसानों को जागरूक करेंगे। सरकार द्वारा up panchamrut Yojana के निगरानी की जाएगी और सुनिश्चित करेगी किसानों को उपज का सही मूल्य मिले। यह भी पढ़ें –मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2022

पंचामृत योजना आवेदन प्रक्रिया

panchamrut Yojana online registration 2023 के लिए सरकार द्वारा अभी कोई पोर्टल लांच नहीं किया गया है, जैसे ही यूपी सरकार द्वारा इस योजना से संबंधित कोई नई जानकारी मिलती है। आपको हमारी वेबसाइट के माध्यम से सूचित कर दिया जाएगा। इस के लिए वेबसाइट को लगातार फॉलो करते रहें।

पंचामृत योजना की समीक्षा

पंचामृत योजना लांच करने का सरकार का उद्देश्य किसानों की आय को दोगुना करना एवं गन्ने की खेती में नई कृषि तकनीकों का उपयोग करके गन्ने के उत्पादन को बढ़ाना तथा गन्ने के साथ कई अन्य फसलें उगाने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस योजना के सफल होने पर किसानों की आर्थिक समस्याएं काफी हद तक दूर हो जाएंगे।

अतः प्यारे दोस्तों, इसी प्रकार की सरकारी योजना की जानकारी चाहते हैं तो आप आर्टिकल के नीचे दिए गए बैल आइकन को अवश्य दबा दें ताकि आप तक नई योजनाओं की जानकारी आसानी से पहुंच सके तथा इस योजना को शेयर अवश्य कर दें। यह भी पढ़ें उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति योजना 2022

FAQ –

प्रश्न- पंचामृत योजना क्या है?

उत्तर- पंचामृत योजना किसानों की आय को दोगुना करने के लिए शुरू की गई है। इस योजना के माध्यम से गन्ना की खेती आधुनिक विधियों द्वारा की जाएगी।

प्रश्न- पंचामृत योजना में किन पांच विधियों का प्रयोग किया जाएगा?

उत्तर- पंचामृत योजना में ड्रिप इरिगेशन, ट्रेंच विधि, सहफसली, पेडी प्रबंधन तथा मल्चिंग विधि का प्रयोग किया जाएगा।

प्रश्न- up Panchamrut Yojana किसके द्वारा शुरू की गई है?

उत्तर – पंचामृत योजना की शुरुआत उत्तर प्रदेश के cane development up विभाग द्वारा शुरू की गई है। इसकी लांच की घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने की।

प्रश्न- पंचामृत योजना के तहत कुल कितने किसानों का चयन किया जाएगा?

उत्तर- इस योजना के लिए 2028 किसानों का चयन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें –

मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना 2022

श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना 2022

उत्तर प्रदेश प्राइवेट ट्यूबेल कनेक्शन योजना 2022

पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना 2022

धन्यवाद…।

Leave a Comment