pm shri yojana (पीएम श्री योजना) 2023: 14,000 से भी ज्यादा स्कूल होंगे अपग्रेड

पीएम श्री योजना | PM shri Yojana | pm school for rising India | PM shri scheme

Pm Shri Yojana:भारत में शिक्षा को प्राचीन काल से ही काफी महत्वपूर्ण माना गया है। हमारे यहां शिक्षा को काफी महत्व प्रदान किया जाता रहा है। भारत मे गुरु एवं शिष्य का रिश्ता काफी अनमोल होता है। आधुनिक भारत में बच्चों को शिक्षित करने के लिए हजारों स्कूल, कॉलेज स्थापित हो चुके हैं, स्कूलों में शिक्षा का स्तर सामान्य पाया जाता है जिस कारण हमारे यहां के स्कूली बच्चे अन्य बाहरी बच्चों के मुकाबले आधुनिक शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। इसलिए इस समस्या को हल करने के लिए प्रधानमंत्री श्रीमान नरेंद्र मोदी जी द्वारा 5 सितंबर 2023 को शिक्षक दिवस के अवसर पर पीएम श्री योजना 2023(Pm Shri Yojana) शुरू करने का फैसला किया है। कैबिनेट द्वारा इस योजना को मंजूरी प्रदान कर दी गई है। यह भी पढ़ें-पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना 2022

पीएम श्री योजना 2023(Pm Shri Yojana)

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा शिक्षा दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (pm shri) योजना की घोषणा की गई। इस योजना के तहत 14500 स्कूलों को अपग्रेड एवं विकसित किया जाएगा। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि पीएम श्री स्कूलों में आधुनिक शिक्षा प्रदान करने का एक परिवर्तनकारी तथा समग्र तरीका होगा। इन स्कूलों में आधुनिक तकनीक, स्मार्ट क्लासेस, खेल को बढ़ावा और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर को सुधारा जाएगा। PM SHRI YOJANA का संचालन राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के तहत किया जाएगा। इस योजना के तहत लगभग 18 लाख से ज्यादा बच्चों को लाभ प्राप्त होगा।

PM SHRI YOJANA के तहत बच्चों के भविष्य की बुनियाद को मजबूत बनाया जाएगा। इस योजना के तहत अपग्रेड होने वाले स्कूल केंद्रीय विद्यालय अथवा नवोदय विद्यालय की तरह केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित होगी। बताते चलें कि पीएम श्री योजना 2022 की जानकारी जून 2022 में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा दी गई थी। इसमें उन्होंने कहा था कि हम नई पीढ़ी को आधुनिक ज्ञान एवं स्किल से वंचित नहीं कर सकते। इस योजना में 2022-27 तक 5 साल के भीतर 27360 करोड़ रुपए का व्यय किया जाएगा, इसमें 18128 करोड रुपए के केंद्र सरकार की हिस्सेदारी होगी, शेष राज्य सरकारों द्वारा वहन किया जाएगा। यह भी पढ़ें –प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना 2022

(Pm shri Yojana)पीएम श्री योजना 2022 का अवलोकन

योजना Pm Shri Yojana
उद्देश्य स्कूलों को आधुनिक एवं स्मार्ट बनाना
लाभार्थी सभी स्कूली बच्चे
कुल स्कूल14500+
योजना लागत27360 करोड़ रुपए
साल 2023
शुरुआत केंद्र सरकार द्वारा
घोषणा पीएम श्री नरेंद्र मोदी द्वारा
योजना की अवधि 5 साल (2022-27) तक

(Pm Shri Yojana)पीएम श्री योजना 2023 का उद्देश्य

भारतीय बच्चे अभी भी आधुनिक तकनीकी शिक्षा से वंचित हैं।वह गरीबी एवं स्कूलों की खराब गुणवत्ता के कारण आधुनिक शिक्षा से काफी दूर हैं। PM shri yojana के मुख्य उद्देश्य में स्कूलों की गुणवत्ता को सुधारना, गरीब बच्चों को सस्ती तथा आधुनिक शिक्षा प्रदान करना, इन स्कूलों में पढ़ाई नई तकनीक से, स्मार्ट क्लासरूम, मॉडर्न इंफ्रास्ट्रक्चर तथा खेल गतिविधियों को शामिल किया जाएगा। पीएम श्री योजना का मकसद स्कूलों को अपग्रेड करना है, इससे भारतीय बच्चों में बौद्धिक विकास होगा तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति की भावनाओं से ओतप्रोत होंगे। इन स्कूलों का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षण कार्य, अध्ययन और संज्ञानात्मक विकास है तथा 21 वीं सदी के हिसाब से समग्र एवं पूर्ण विकसित नागरिकों का निर्माण भी शामिल है। यह भी पढ़ें -हर घर नल योजना 2022

पीएम श्री योजना 2023 की विशेषताएं

  • ✅️ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा पीएम श्री योजना 2023 की घोषणा 5 सितंबर 2022 को शिक्षक दिवस के अवसर पर की गई। इस योजना के तहत PM shri schools की स्थापना की जाएगी।
  • ✅️ pm shri Yojana के तहत अगले 5 सालों में देश के 14500 से ज्यादा स्कूलों को अपग्रेड किया जाएगा। इस योजना का कुल व्यय 27360 करोड़ रुपए होगा। इस योजना में 18128 करोड रुपए की सरकार द्वारा खर्च किया जाएगा तथा शेष खर्चे को राज्य सरकारों द्वारा वहन किया जाएगा।
  • ✅️ पीएम श्री योजना के तहत देश के लगभग 18 लाख से ज्यादा बच्चों को सीधे तौर पर लाभ प्राप्त होगा। ये स्कूल आधुनिक टेक्नोलॉजी से संचालित होंगे तथा उद्यमिता इन स्कूलों की विशेषता होगी।
  • ✅️ PM Shri schools में 3D लैब होंगे तथा इन स्कूलों में 10 दिन बैगलेस प्रयोग करके देखा जाएगा। यह स्कूल NEP 2020 की विशेषताओं को समाहित कर के संचालित किए जाएंगे।
  • ✅️PM shri Yojana के तहत मेंटरशिप प्रदान कर अन्य स्कूलों में सुधार लाया जाएगा। इन स्कूलों में सोलर पैनल, एलईडी लाइट, प्राकृतिक खेती, न्यूट्रिशन गार्डन, कचरा प्रबंधन, जल सरंक्षण, पर्यावरण की सुरक्षा से संबंधित विषयों को शामिल किया जाएगा।
  • ✅️ इस योजना के तहत केंद्र सरकार, राज्य सरकार के साथ ही केंद्र शासित प्रदेश, स्थानीय निकाय द्वारा संचालित स्कूलों में चयनित मौजूदा स्कूलों को मजबूत बनाया जाएगा।

पीएम श्री योजना 2023 के लाभ (Benifit)

  • ✅️ पीएम स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया के तहत प्री प्राइमरी से लेकर 12वीं तक की पढ़ाई कराई जाएगी। इन स्कूलों में बच्चों को परीक्षा पास करने की बजाय सीखने पर ज्यादा फोकस किया जाएगा, इन स्कूलों में आधुनिक लैब स्थापित होंगी तथा प्रैक्टिकल ज्ञान को बढ़ावा दिया जाएगा।
  • ✅️ PM shri Yojana के अंतर्गत अपडेट किए गए स्कूलों में नवीनतम तकनीकी स्मार्ट क्लासेस आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर बैगलेस शिक्षा का लाभ बच्चों को दिया जाएगा।
  • ✅️ इस योजना के तहत खेलों को बढ़ावा दिया जाएगा ताकि बच्चों का बौद्धिक विकास के साथ शारीरिक विकास भी हो सके तथा उद्यमिता एवं कौशल को शामिल किया जाएगा, जिससे भविष्य में रोजगार बढ़ाने में सहायता मिलेगी।
  • ✅️ PM shri scheme का लाभ पाकर कर बच्चे आधुनिक बौद्धिक क्षमता से लैस होंगे तथा उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने में आसानी होगी। गरीब बच्चे भी अब स्मार्ट स्कूल में पढ़ कर अपनी पहचान बना सकते हैं।
  • ✅️ प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया का लाभ प्राप्त कर बच्चे भविष्य में पूर्ण विकसित नागरिक बनेंगे, जिससे वह 21वीं सदी के साथ कदमताल कर सकेंगे। इस योजना से शैक्षणिक नतीजों में काफी सुधार आएगा।
  • ✅️ PM shri School में स्मार्ट क्लासरूम, मॉडर्न साइंस लैब, आधुनिक लाइब्रेरी तथा खेल का मैदान शामिल होगा। सरकार की योजना है कि देश के हर ब्लॉक में कम से कम एक PM Shri school खोला जाएगा।

यह भी पढ़ें-पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन स्कीम 2022

पीएम श्री योजना 2023 का क्रियान्वयन

पीएम स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया के अंतर्गत एक आदर्श एवं सर्वश्रेष्ठ विद्यालय बनाने हेतु कैबिनेट ने मंजूरी प्रदान कर दी है। इस योजना का क्रियान्वयन 2022-27 तक 5 साल के अंदर किया जाएगा। इस योजना का संचालन केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा किया जाएगा। केंद्र सरकार द्वारा इस योजना का अधिकांश खर्च वहन किया जाएगा। PM shri School के तहत राज्य सरकार का कार्य योजना पर अमल करना और निगरानी करने की जिम्मेदारी होगी। PM SHRI YOJANA के तहत स्कूलों में नया इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करना है तथा सरकारी स्कूलों को अपग्रेड किया जाएगा। इस योजना के तहत कम से कम प्रत्येक ब्लॉक से एक स्कूल को चुना जाएगा तथा देश के प्रत्येक जिले से एक माध्यमिक स्कूल को भी जोड़ा जाएगा। यह भी पढ़ें –शौचालय योजना ऑनलाइन फॉर्म 2022

Pm shri Yojana समीक्षा

पीएम श्री योजना 2023 की समीक्षा करने के बाद कहा जा सकता है कि यह योजना देश के प्राइमरी एवं माध्यमिक स्कूलों की दशा सुधारने में कामयाब साबित होगी। अभी तक प्राइमरी स्कूलों के हालात काफी खराब है। इन स्कूलों मैं आधुनिक तकनीकी एवं इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाया जाएगा यहां खेल गतिविधियों में भी सक्रियता दिखाई जाएगी, जिससे इन स्कूलों का भी महत्व काफी बढ़ जाएगा। इन स्कूल की हालत सुधारने के बाद देश में साक्षरता दर में काफी सुधार होगा।

प्यारे दोस्तों, अगर आपको पीएम स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया स्कीम के बारे में दी की जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर अवश्य करें। इसी प्रकार की अन्य योजनाओं की जानकारी आप तक जल्दी से पहुंचे इसके लिए नीचे दिए गए बैल आइकन को अवश्य दबा दें। यह भी पढ़ें –अग्निपथ भर्ती योजना 2022

FAQ-

प्रश्न – पीएम श्री योजना क्या है?

उत्तर – पीएम श्री योजना के तहत प्राइमरी एवं माध्यमिक स्कूलों को अपग्रेड किया जाएगा। स्कूलों में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर एवं तकनीकी इत्यादि को बढ़ावा दिया जाएगा।

प्रश्न- पीएम श्री योजना 2023 की घोषणा कब हुई?

उत्तर- इस योजना की घोषणा शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर 2022 को श्रीमान नरेंद्र मोदी जी द्वारा की गई थी।

प्रश्न- पीएम श्री योजना 2023 के तहत कितने स्कूलों को अपग्रेड किया जाएगा?

उत्तर- प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया के तहत 14500 से ज्यादा स्कूलों को अपग्रेड किया जाएगा। इस योजना को सफल बनाने में लगभग 5 साल का समय लगेगा।

प्रश्न- पीएम श्री योजना के तहत कुल कितने रुपए खर्च किए जाएंगे?

उत्तर- इस योजना के तहत अगले 5 सालों में लगभग 27360 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें-

अमृत सरोवर योजना 2022

अवसर योजना 2022, लाभ एवं उद्देश्य(AVSAR Scheme)

तेजस कौशल प्रशिक्षण परियोजना 2022

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति योजना 2022

धन्यवाद…।

Leave a Comment