Top 5 business idea for village women : आज कल के समय में कोई भी काम ऐसा नहीं है जिसे महिलाएं ना कर रही हो। वहीं गांव की महिलाएं बाहर जाकर नौकरी करने में कई बार सक्षम नहीं हो पाती है। उन्हें परिवार के साथ रहते हुए कुछ करने का मन हमेशा लगा होगा है। वहीं गांव में रहने वाली महिलाएं भी कुछ अच्छा कर सकती हैं और घर में बैठे बैठे पैसे कमा सकती हैं। वहीं कई सारे बिजनेस ऐसे भी हैं जिसे घर में आसानी से किया जा सकता है। गांव की महिलाएं इन बिजनेस को घर में बैठकर आसानी से कर सकती हैं और लाखों रुपए कमा सकती है। इसी पर हम आपके लिए ये आर्टिकल लेकर आए हैं।
आपको बता दें, महिलाएं आसानी से इन बिजनेस को घर पर कर सकती हैं और खूब सारे पैसे कमा सकती हैं। इसके लिए उन्हें कहीं भी बाहर आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके लिए इन बिजनेसों को करने के लिए भी उन्हें कम पैसे भी लगाने होंगे। इन बिजनेस के लिए अधिक पूजी लगाने की जरूरत नहीं है। तो आइए जानते हैं गांव की महिलाओं के लिए बेहतरीन बिजनेस आइडिया।
इसे भी पढ़ें – महिलाओं के लिए बेस्ट बिजनेस आइडिया: गांव हो अथवा शहर हर जगह चलने वाला धमाकेदार बिजनेस, लागत 10 हजार और कमाई 20 हजार प्रतिमाह
1. महिलाएं घर में बेच सकती हैं साड़ियां
जैसा की आप सभी जानते हैं साड़ी महिलाओं की पहली पसंद मानी जाती है। वहीं साड़ी खरीदने की ख्वाहिश हर महिला रखती हैं। अगर गांव में ही साड़ी खरीदने की सुविधा महिलाओं को मिल जाए तो इससे बेहतर कुछ हो नहीं सकता है। जी हां, महिलाओं को साड़ी खरीदने के लिए शहर जाना पड़ता है। इसीलिए महिलाएं घर में ही साड़ी की दुकान को आसानी से खोल सकती हैं। वहीं अपने बिजनेस को वो ऑनलाइन भी ला सकती हैं। यकीनन ये काफी बेहतर बिजनेस में से एक होगा। इसके अलावा इस बिजनेस में उन्हें अधिक पूजी लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वो कम पूजी में भी अपने बिजनेस को काफी आगे तक पहुंचा सकती हैं।
2. टिफिन सर्विस है काफी बेहतर ऑप्शन
आपको बता दें, जीवित रहने के लिए भोजन करना बहुत जरूरी है। वहीं कई सारे लोग ऐसे होते हैं जो खुद से भोजन बना नहीं पाते हैं। ऐसे में उन्हें घर के खाने की तलाश होती है। जी हां, इस स्थिति में आप टिफिन सर्विस की शुरुआत कर सकती हैं। यकीनन ये सबसे बेहतर ऑप्शन में से एक है। इसमें बिजनेस काफी बेहतर चलता है। इतना ही नहीं, जितने भी बैचलर हैं या बुजुर्ग हैं वो सभी टिफिन जरूर रखते हैं। वहीं ऑफिस जाने वाले लोग भी खाना बनाने में असमर्थ रहते हैं। इसीलिए उन्हें टिफिन सर्विस देने वालों की तलाश होती है। इसीलिए आप इसे आसानी से अपने घर में शुरू कर सकते हैं। वहीं इससे आपको महीने का इनकम भी अच्छा खासा होगा। इसके अलावा इसमें आपको अधिक पूजी लगाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। बस जरूरत के हिसाब से रासन लाना होगा।
इसे भी पढ़ें – किसान करें ‘हरे सोने’ की खेती, 3 महीने में गारंटी से लखपति बना देगा हरा सोना, यहां ले संपूर्ण जानकारी
3. मेहंदी सर्विस और पार्लर है बेस्ट ऑप्शन
गांव की महिलाएं काफी कुछ कर सकती हैं और गांव में ही बेहतर बिजनेस खोल सकती हैं। इसके लिए एक ऑप्शन है पार्लर और मेहंदी सर्विस। जी हां, इससे आपकी काफी अच्छी कमाई हो सकती है। इसके अलावा इसमें अधिक पूजी लगाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगा। इसके लिए आपको पार्लर सीखना होगा। वहीं मेहंदी लगाना भी सीखना होगा। इससे आप लगन के समय में काफी अच्छा कमा सकती हैं। आपको बता दें, गांव की महिलाएं इन चीजों के काम से बाहर शहर जाती हैं। अगर उन्हें ये सुविधा गांव में ही मिल जाएगा तो उन्हें लिए ये काफी आसान होगा। इसीलिए आप इसे अपने गांव में आसानी से खोल सकती हैं और खूब पैसे कमा सकती हैं।
4. आर्टिफिशियल ज्वैलरी की दुकान
महिलाओं के लिए आर्टिफिशियल ज्वैलरी भी सबसे बेहतर ऑप्शन में से एक माना गया है। इसमें आप महिलाओं के जरूरत के सभी सामानों को घर में बेच सकती हैं और खूब सारे पैसे कमा सकती हैं। इसके अलावा आप लगन के समय में ऑर्डर भी ले सकती हैं। इसमें काफी पैसा है। बता दें, आर्टिफिशियल एवं यूनिक स्टाइल के ज्वैलरी की दुकान गांव में देखने को नहीं मिलती है। वहीं अगर आप इस बिजनेस की शुरुआत करती हैं तो गांव की महिलाओं को शहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसलिए आप इसे अपने गांव में आसानी से खोल सकती हैं। ये बिजनेस आपका खूब चलेगा। वहीं आपको इसके लिए बाहर जाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।
इसे भी पढ़ें – अब जियो और एयरटेल सिम को भूल जाइए, एलन मस्क शुरू करने जा रहे हैं भारत में स्टारलिंक इंटरनेट सर्विस, मिलेगा सस्ता और तेज इंटरनेट
5. घर में खोलें फैशन बुटीक
महिलाओं के लिए फैशन बुटीक सबसे बेहतर ऑप्शन में से एक माना गया है। जी हां, इसमें आप कई सारी चीजों को घर में सील सकती हैं और बेच सकती हैं। अकसर महिलाओं को घर में ही बुटीक की तलाश होती है। इससे वो गांव में ही अपने डिजाइनर कपड़े को सिलवा सकती हैं। इसीलिए अगर आप अपने गांव में कुछ बिजनेस करने के लिए सोच रही हैं तो फैशन बुटीक सबसे बेहतर ऑप्शन में से एक है। इसमें आपको ज्यादा परेशानी का सामना भी नहीं करना पड़ेगा। इसके अलावा इसमें ज्यादा खर्च भी नहीं है। बस एक सिलाई मशीन की जरूरत आपको पड़ेगी। इसके बाद आप आसानी से घर में बुटीक की शुरुआत कर सकती हैं और खूब सारे पैसे कमा सकती हैं।
निष्कर्ष
दोस्तों अगर आप भी बिजनेस शुरू करना चाहते हैं और पैसे की कमी है तो आप मुद्रा योजना से लोन प्राप्त कर सकते हैं। दोस्तों इसी प्रकार की अन्य बिजनेस आईडियाज और सरकारी योजनाओं एवं नौकरी समाचार सबसे पहले प्राप्त करने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप और टेलीग्राम चैनल जरूर ज्वॉइन करें।
WhatsApp group | click here |
Telegram group | click hare |