उत्तर प्रदेश सेफ सिटी योजना 2023 | सेफ सिटी योजना 2023 | safe City Yojana | safe City scheme | सेफ सिटी योजना की विशेषताएं | हेल्पलाइन नंबर | उद्देश्य एवं लाभ
नमस्कार प्यारे दोस्तों, आज हम आपको एक ऐसी योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जो महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण है। उत्तर प्रदेश की आबादी देश में सबसे ज्यादा है, यहां देश की कुल आबादी का लगभग 25 करोड लोग रहते हैं, ज्यादा आबादी एवं अधिक गरीबी होने के कारण प्रदेश में अपराध भी अधिक होते हैं यह अपराध विशेषकर महिलाओं के प्रति ज्यादा होते हैं।

प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा काफी सराहनीय प्रयास किए जाते रहे हैं।महिलाओं के साथ दुराचार, चैन स्नैचिंग, छेड़छाड़ जैसी घटनाएं प्राय: होती रहती हैं, इसलिए सरकार इस प्रकार की घटनाएं रोकने के लिए सेफ सिटी योजना 2023 लेकर आई है। इस योजना के माध्यम से महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध को रोकने में मदद मिलेगी । अतः साथियों इस योजना के बारे में अधिक जानकारी जैसी योजना की विशेषताएं क्या है, किन शहरों में शुरू होगी, योजना का हेल्पलाइन नंबर क्या है इत्यादि की जानकारी के लिए लेख को आखिर तक पढ़ते रहें।
यह भी पढ़ें-उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना 2022
सेफ सिटी योजना 2023
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध को रोकने के लिए अपने बजट 2023 मे सेफ सिटी योजना 2023 को शुरू करने की घोषणा की है। इस योजना के माध्यम से देश के बड़े शहरों में महिलाओं के प्रति दुर्व्यवहार एवं अपराध को कम करने के लिए बजट 2022-23 में 523 करोड रुपए का प्रावधान किया गया है। उत्तर प्रदेश सेफ सिटी योजना में महिला पुलिस की तैनाती,पिंक बूथ, पैनिक बटन, हेल्पडेस्क , पिंक बस जैसी सुविधाओं की बढ़ोतरी की जाएगी । यह योजना प्रदेश के संभवत 6 शहरों लखनऊ, नोएडा, आगरा ,वाराणसी ,गोरखपुर , प्रयागराज में शुरू की जाएगी।
सेफ सिटी योजना की पृष्ठभूमि-
उत्तर प्रदेश सेफ सिटी योजना का विचार देश में बढ़ते महिलाएं हिंसा को देखते हुए बजट 2023 में आया था। इसके पहले चरण में 309 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया गया था जिसमें प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण का वादा किया गया, पहले चरण में इसे प्रदेश के 17 शहरों में शुरू किया गया था। प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं में सुरक्षा की और अधिक भावना विकसित करने के उद्देश्य से ही बजट 2022-23 में और अधिक बजट का प्रावधान किया गया है।
यह भी पढ़ें-उत्तर प्रदेश ऊर्जा शक्ति योजना 2022(बिजली शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर)
सेफ सिटी योजना 2023 का शार्ट डिटेल-
योजना | उत्तर सेफ सिटी योजना 2023 |
उद्देश्य | महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध को रोकना |
शुरुआत | उत्तर प्रदेश गवर्नमेंट द्वारा |
साल | 2023 |
बजट | 523 करोड रुपए |
महिला हेल्पलाइन नंबर | 1090 |
सेफ सिटी योजना 2023 का उद्देश्य-
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध को देखते हुए सेफ सिटी योजना 2023 की शुरुआत करी गई है। सेफ सिटी योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में महिला अपराध को रोकना, उन्हें सुरक्षा प्रदान करना, उनमें सुरक्षा की भावना विकसित करना, निडर बनाना, स्वावलंबी बनाना है। सेफ सिटी योजना के माध्यम से प्रदेश की महिलाओं को सबसे बेहतरीन सुरक्षा का माहौल प्रदान किया जाएगा।
यह भी पढ़ें-बाबूजी कल्याण सिंह ग्राम उन्नति योजना
सेफ सिटी योजना 2023 की विशेषताएं एवं लाभ-
प्रदेश में बढ़ता महिला अपराध सरकार एवं समाज के लिए चिंता का विषय बन गया है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा समय-समय पर अनेक सुरक्षात्मक उपाय किए जाते रहे हैं। इन्हीं उपायों में से एक यूपी सेफसिटी योजना 2023 है। इस योजना मे महिला सुरक्षा के प्रति उठाए गए कदम इस प्रकार हैं-
- ⏺️ सेफ सिटी योजना में महिला सुरक्षा के लिए महिला पुलिस की बढ़ोतरी, थानों में महिला हेल्प डेस्क, महिला पुलिस की गस्ती, पिंक बसों की व्यवस्था की जाएगी।
- ⏺️ उत्तर प्रदेश सेफ सिटी योजना के अंतर्गत सीसीटीवी कैमरे, स्ट्रीट लाइट की समुचित व्यवस्था, भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिला पुलिस बूथ, पिंक टॉयलेट की व्यवस्था का प्रावधान किया गया है।
- ⏺️ उत्तर प्रदेश सेफ सिटी योजना के अंतर्गत लखनऊ के लाल बाग में उसका कमांड कंट्रोल सेंटर खोला जाएगा।
- ⏺️ सेफ सिटी योजना के तहत महिलाओं की सुरक्षा की दृष्टि से बसों में सीसीटीवी कैमरा तथा उनमें पैनिक बटन की व्यवस्था की जाएगी। इस पैनिक बटन में महिला आपात स्थिति में बटन दबाकर अपनी आवाज रिकॉर्ड कर सकती है, जो सीधे कमांड कंट्रोल सेंटर जाएगी।
- ⏺️ हाल ही में मुख्यमंत्री श्रीमान योगी आदित्यनाथ जी ने घोषणा की सेफ सिटी योजना के तहत इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) को भी जोड़ा जायेगा।
सेफ सिटी योजना के लाभ-
- ✅ उत्तर प्रदेश सेफ सिटी योजना के सफल क्रियान्वयन होने से प्रदेश की महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव आएंगे।
- ✅ सेफ सिटी योजना के तहत पिंक बूथों, पिंक बसों के संचालन होने से भीड़ वाली जगहों पर महिलाओं से छेड़छाड़ की घटनाओं में कमी आएगी।
- ✅ सेफ सिटी योजना 2022 के माध्यम से प्रदेश की महिलाएं अपने कामकाज से नाइट ड्यूटी भी कर सकेंगे।उन्हें रात में आने जाने में कोई समस्या नहीं आएगी।
- ✅ उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई सेफ सिटी योजना 2022 के सफल होने पर प्रदेश की महिलाओं में सुरक्षा की भावना बढ़ेगी एवं खुद को निडर महसूस करेंगे।
- ✅ सेफ सिटी की योजना के क्रियान्वयन होने से महिलाओं के प्रति दुराचार, हिंसा, चैन स्नैचिंग, छेड़छाड़ जैसी घटनाओं पर लगाम लगेगी।
सेफ सिटी योजना 2023 का हेल्पलाइन नंबर-
महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध को रोकने के लिए सरकार द्वारा तमाम प्रयास का किए जाते रहे हैं, इसलिए सरकार द्वारा सेफ सिटी योजना को शुरू किया है। सेफ सिटी योजना के लिए सरकार द्वारा अभी तक कोई नया हेल्पलाइन नंबर जारी नहीं हुआ है, लेकिन प्रदेश की कोई भी महिला खुद को असुरक्षित महसूस होने पर सरकार द्वारा पहले से ही जारी हेल्पलाइन नंबर 1090 डायल करके मदद मांग सकती है। इस नंबर से मदद मांगने पर महिला को तत्काल सहायता प्रदान की जाएगी।
यह भी पढ़ें-राजस्थान निक्षय संबल योजना 2022
सेफ सिटी योजना 2023 का मूल्यांकन-
सेफ सिटी योजना 2022 की समीक्षा करने पर कहा जा सकता है कि यह योजना महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध को काफी हद तक कम कर सकती है। महिलाओं के प्रति अपराध को रोकने में प्रशासन के साथ समाज को भी अपने दायित्वों को निभाना होगा। समाज, प्रशासन, एनजीओ की सहायता के माध्यम से हम महिला अपराध को रोक सकते हैं। सेफ सिटी योजना के सफल होने पर देश की महिलाओं को कहीं भी आने-जाने पर सुरक्षित माहौल प्रदान होगा तथा वह खुद को निडर समझेंगी।
प्यारे दोस्तों, ऊपर दी गई सेफ सिटी योजना 2023 के बारे में दी गई जानकारी आपको कैसी लगी यह हमें कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं तथा इस योजना से जुड़ी अपडेट के लिए हमारे ब्लॉक से कनेक्ट रहें तथा अन्य योजनाओं की जानकारी के लिए नोटिफिकेशन बटन जरूर प्रेस करें।
यह भी पढ़ें-
[10,000 रुपए प्रति एकड़] चारा बिजाई योजना 2022
FAQ-
प्रश्न- सेफ सिटी योजना 2023 क्या है ?
उत्तर- यह योजना उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई है इसके माध्यम से महिलाओं को शहरों में सुरक्षा प्रदान की जाएगी।
प्रश्न- सेफ सिटी योजना का उद्देश्य क्या है ?
उत्तर- सेफ सिटी योजना का उद्देश्य प्रदेश में महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध को कम करना है ताकि वह प्रदेश में कहीं भी आने जाने के लिए स्वतंत्र रहे।
प्रश्न- सेफ सिटी योजना की विशेषताएं क्या है ?
उत्तर- सेफ सिटी योजना के मुख्य विशेषताएं महिलाओं को पुलिस सहायता, हेल्पडेस्क, पिंक बूथ, पिंक बसें इत्यादि हैं।
प्रश्न- सेफ सिटी योजना के लिए बजट 2023 में कितना फंड जारी हुआ है ?
उत्तर- सेफ सिटी योजना के लिए 523 करोड का बजट जारी हुआ है।
प्रश्न-सेफ सिटी योजना में महिला हेल्पलाइन नंबर क्या है ?
उत्तर- महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 है।
यह भी पढ़ें-
एमपी स्टार्टअप पॉलिसी और क्रियान्वयन योजना 2022
इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना 2022 क्या है
मुख्यमंत्री विद्युत बिलों में राहत योजना 2022
धन्यवाद….।